एक्सप्लोरर

Bhojpuri Singer शिल्पी राज के 'सुसाइड नोट' से हंगामा, फेसबुक पर लाइव आकर बताई पूरी बात, VIDEO

Shilpi Raj Suicide Post: शिल्पी राज ने पोस्ट में कुछ ऐसी बातें लिखी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स को लगा शिल्पी राज अब आत्महत्या करने वाली हैं. जानिए पूरा मामला.

पटना: भोजपुरी के सुपरस्टार (Bhojpuri Superstar) गायकों में शामिल शिल्पी राज अब एमएमएस (Shilpi Raj MMS) कांड के बाद फेसबुक पोस्ट को लेकर चर्चा में हैं. शिल्पी राज (Shilpi Raj) ने फेसबुक पर एक पोस्ट के बाद हंगामा मचा दिया जिसके बाद उन्हें मंगलवार को फेसबुक लाइव आना पड़ा और फिर पूरी बात बताई. पोस्ट में उन्होंने कुछ ऐसी बातें लिखी थी कि सोशल मीडिया यूजर्स को लगा शिल्पी राज अब आत्महत्या (Shilpi Raj Suicide) करने वाली हैं.

सबसे पहले यह जान लें कि शिल्पी राज ने आखिर फेसबुक पर क्या लिखा था जिससे बवाल मचा. शिल्पी ने लिखा था- "मैं कोई भी काम अच्छे से नहीं कर पाई ना पढ़ाई ना संगीत... मैं क्या थी और क्या बन गई सच कहूं तो एक कठपुतली बन गई. समझ नहीं आता क्या करूं मां एक तुम ही हो जिसने मुझे रोका है लेकिन अब इस दुनिया में रहने का मन करता है माफ करना आप!"

वीडियो जारी कर शिल्पी राज ने दी सफाई

इधर, इस पोस्ट के बाद जब शिल्पी राज को लगा कि इसका गलत मतलब यूजर्स समझ गए है और मीडिया में खबरें चल गईं तो उन्होंने फेसबुक पर आकर सफाई दी. शिल्पी राज ने कहा कि काम का प्रेशर था इसलिए उन्होंने लिख दिया था. कहा कि उनका मतलब दूसरा था, लेकिन मीडिया में उसे कुछ समझ लिया गया.

शिल्पी ने कहा- "मैं बहुत अच्छी हूं. सबके ऊपर प्रेशर आता है. आपके ऊपर भी आता होगा. अभी एक सप्ताह से ज्यादा हो गया. मेरी तबीयत खराब चल रही थी. आप लोग का प्यार है. मैं हमेशा अच्छी रहूंगी. इसलिए मैं लाइव आई हूं ताकि मैं अपनी बात डायरेक्ट रख सकूं. मैं आप लोगों के लिए मेहनत करती हूं. मैं भी इंसान हूं. प्रेशर आ जाता है."

कुछ देर के बाद डिलीट किया पोस्ट

शिल्पी ने इस पोस्ट को शेयर करने के कुछ ही देर बाद डिलीट भी कर दिया. डिलीट करने के बाद वे फेसबुक पर लाइव आईं. आपको बता दें कि शिल्पी राज का जन्म यूपी के देवरिया में हुआ है. उनके कई गाने वायरल हो चुके हैं. लोग उनके गाने को खूब पसंद करते हैं.

यह भी पढ़ें- Watch: बिहार के बांका की शिक्षिका का पढ़ाते हुए डांस करने का वीडियो वायरल, बच्चों ने भी खूब दिया साथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा
भरत तिवारी की मां से मिले पवन सिंह, कर दिया ये बड़ा वादा

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
Embed widget