एक्सप्लोरर

भाई शरजील इमाम दिल्ली की जेल में बंद और बहन फरहा निशात ने पास की न्यायिक सेवा परीक्षा, बनीं जज

Sharjeel Imam Sister: दिल्ली दंगों के आरोप में गिरफ्तार किए गए शरजील इमाम की बहन फरहा निशात ने बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर ली है. यह जानकारी खुद उनके भाई मुजम्मिल इमाम ने दी है.

Sharjeel Imam Sister News: दिल्ली दंगों के आरोपी शरजील इमाम (Sharjeel Imam) को जहां अब तक कोर्ट से राहत नहीं मिल पाई है तो वहीं उनके परिवार में खुशी का माहौल आया है. यह खुशी उनकी छोटी बहन फरहा निशात ने परिवार को दी है. फरहा 32वीं बिहार न्याय सेवा परीक्षा में पास हो गई हैं और अब वह जज बन गई हैं. इसकी जानकारी खुद शरजील के छोटे भाई मुजम्मिल इमाम ने सोशल मीडिया पर दी है.

मुज्जम्मिल इमाम ने सोशल मीडिया पर लिखा,''जिंदगी का यही फलसफा है. एक तरफ भाई ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ की लड़ाई लड़ने के खातिर जेल में तो दूसरी तरफ बहन ज़ुल्म के खिलाफ इंसाफ देने खातिर अब जज की कुर्सी पर बैठेंगी. छोटी बहन फरहा निशात 32वीं बिहार न्यायिक सेवा परीक्षा में उत्तीर्ण हो कर आज भाई को क्र करने का मौक़ा दिया है. और मुझे उम्मीद है कि अपने कार्यकाल में तुम अपने फैसलों से किसी बेगुनाह के साथ ज़ुल्म नहीं होने दोगी. अल्लाह तुम्हें हिम्मत और ताकत दें."

जेडीयू से जुड़े रहे हैं मुजम्मिल इमाम

मुजम्मिल इमाम खुद पेशे से राजनीतिज्ञ हैं और नीतीश कुमार की जनता दल यूनाइटेड के पूर्व महासचिव औैर प्रवक्ता रहे हैं. इसके पहले पत्रकार रह चुके हैं. बता दें कि जब शरजील पर आरोप लगे थे तो उस वक्त भी मुजम्मिल ने अपने भाई के लिए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा और कहा था, ''मेरा भाई बिलकुल अव्यावहारिक है, जो खुद से पहले समाज के, सभी इंसानों के और वतन के बारे में सोचता है. शरजील इमाम पर केवल यह आरोप लगाया जा सकता है कि वह एक दीवाना है.''

शरजील पर लगा है राजद्रोह का आरोप

बता दें कि शरजील इमाम के खिलाफ यूएपीए की धारा 13 और राजद्रोह का मामला दर्ज है. उसे जनवरी 2020 में गिरफ्तार किया गया था. उस पर दिल्ली के जामिया और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सीटी में भड़काऊ भाषण देने के आरोप हैं.

ये भी पढ़ें- Bihar Winter Session: बिहार विधानसभा में स्मार्ट मीटर की जांच के लिए कमेटी बनाने की मांग, उर्जा मंत्री ने दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget