एक्सप्लोरर

Bihar Politics: 'जन विश्वास यात्रा' पर निकले तेजस्वी... शाहनवाज हुसैन ने कसा तंज, RJD के साथ कांग्रेस को भी लपेटा

Tejashwi Yadav Jan Vishwas Yatra: शाहनवाज हुसैन भागलपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे. उन्होंने कहा कि तेजस्वी अभी तक घर में ही यात्रा करते थे, अब बाहर निकले हैं. अच्छी बात है.

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मंगलवार (20 फरवरी) से जन विश्वास यात्रा की शुरुआत की है. उनकी इस यात्रा पर एनडीए सरकार में शामिल नेता तंज कस रहे हैं. भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन (Shahnawaz Hussain) ने मंगलवार को तेजस्वी यादव की इस यात्रा पर तंज कसा. वह भागलपुर में पत्रकारों से बात कर रहे थे.

'...तो उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी'

शाहनवाज हुसैन ने निशाना साधते हुए कहा कि तेजस्वी अभी तक घर में ही यात्रा करते थे, अब बाहर निकले हैं. अच्छी बात है. मंत्री रहते वह बिहार के कई जिलों में जा नहीं पाए थे, अब मंत्री से हट गए हैं तो कम से कम दौरा करेंगे तो उनकी सेहत भी अच्छी रहेगी. चुनाव में भी उनको फायदा मिल सकता है.

लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी और कांग्रेस पर हमला

आगे पत्रकारों से बात करते हुए शाहनवाज हुसैन ने आरजेडी और कांग्रेस पर हमला बोला. 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि एनडीए के साथियों के साथ हम लोग 400 सीट से अधिक जीतेंगे. इसमें 10% बिहार का हिस्सा रहेगा. उन्होंने कहा कि पिछली बार आरजेडी जीरो पर आउट हो गई थी और कांग्रेस को किसी तरह एक सीट मिली थी. इस बार दोनों का सूपड़ा साफ है. प्रेस वार्ता में उन्होंने साफ कहा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी जीतेंगे और वही प्रधानमंत्री बनेंगे.

गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला क्या होगा?

शाहनवाज हुसैन ने सीट शेयरिंग से जुड़े सवाल पर भी प्रतिक्रिया दी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि यह सब गठबंधन में आसानी से हो जाएगा. कोई विवाद नहीं है. ये केंद्रीय नेतृत्व और सीएम नीतीश कुमार के बीच में बातचीत हुई है. हम लोगों को अभी इसके बारे में कोई सूचना नहीं दी गई है.

यह भी पढ़ें- 'MY' के साथ-साथ 'BAAP' की पार्टी है... मुजफ्फरपुर में गरजे तेजस्वी यादव, समझिए क्या तर्क दिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
जोधपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सियासी हलचल, टिकट के लिए लॉबिंग तेज
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
पटना में PhD होल्डर्स का हल्लाबोल, लोकभवन मार्च में पुलिस से टकराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
बिहार में फिर आंदोलन की तैयारी! 25 अगस्त को CM आवास का घेराव
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे
मराठी नहीं आती तो? गिरिराज सिंह ने बताया समाधान, राहुल गांधी पर भी बरसे

वीडियोज

Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’
Pawan Singh-Kajal Raghwani Controversy: Kiss Allegation Sparks Fresh Debate Over Consent

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
रांची में छात्र नेता अमीषा प्रसाद को डिटेन करने पर हंगामा, थाने पहुंचे BJP नेता
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
WTC 2025-27 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-5 भारतीय बल्लेबाज
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
वंदे मातरम् विवाद: कांग्रेस के फैसले पर भड़की BJP, पारित किया प्रस्ताव
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
4 साल से छोटे बच्चों को नहीं मिलेगी ये दवा! सरकार ने जारी किया आदेश
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
क्लच-गियर का झंझट खत्म, ये Automatic SUVs हैं पैसा वसूल
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
भारत में सबसे ज्यादा कहां पैदा होती है चीनी, देखें टॉप-5 राज्यों की लिस्ट
Embed widget