एक्सप्लोरर

Sawan 2023: मुजफ्फरपुर के इस मंदिर का गजब है इतिहास, कैसे नाम पड़ा बाबा गरीबनाथ? यहां जानें वर्षों पुरानी ये कहानी

Muzaffarpur Baba Garibnath: पहली सोमवारी पर बाबा गरीबनाथ मंदिर में काफी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया. प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से पूरी तैयारी की गई है.

मुजफ्फरपुर: आज सावन की पहली सोमवारी (Sawan 2023 First Somwari) है और शिवालयों में जल चढ़ाने के लिए कई जगहों पर देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई थी. मुजफ्फरपुर स्थित बिहार के प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ मंदिर (Baba Garibnath Mandir) में रात से ही लोग लाइन में दिखे. काफी संख्या में भक्तों ने बाबा गरीबनाथ पर जलाभिषेक किया. इस दौरान अरघा के द्वारा जलाभिषेक किया गया. पहली सोमवारी होने के चलते अच्छी भीड़ दिखी.

बिहार के सबसे प्रसिद्ध बाबा गरीबनाथ में हर साल लाखों की संख्या में भक्तों के द्वारा बाबा पर जलार्पण किया जाता है. यहां लोग पहलेजा घाट से गंगा जल लेकर हाजीपुर के रास्ते मुजफ्फरपुर पहुंचते हैं और बाबा का जलाभिषेक करते हैं. भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी की ओर से पूरी व्यवस्था की जाती है. रास्ते में कांवरियों के लिए जगह-जगह आराम करने और सेवा दलों एवं प्रशासन के द्वारा उन्हें पानी, शरबत और अन्य तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती हैं. हर बार की तरह इस बार भी सीसीटीवी लगवाई गई है ताकि पूरी नजर रखी जा सके.

Sawan 2023: मुजफ्फरपुर के इस मंदिर का गजब है इतिहास, कैसे नाम पड़ा बाबा गरीबनाथ? यहां जानें वर्षों पुरानी ये कहानी

क्या है बाबा गरीबनाथ मंदिर का इतिहास?

मंदिर के पुजारी महंत अभिषेक पाठक ने बताया कि इसका इतिहास सौ साल से भी पुराना है. यहां एक बरगद का पेड़ था. कहा जाता है कि पेड़ की कटाई के दौरान बाबा स्वयं प्रकट हुए थे जिसके बाद से यहां उनकी पूजा शुरू हो गई. धीरे-धीरे मंदिर का जीर्णोद्धार होता गया और आज लाखों लोग यहां आते हैं. उन्होंने कहा कि उसी वक्त से उनके पूर्वज यहां पूजा करवाते आ रहे हैं. महंत अभिषेक पाठक ने मंदिर का इतिहास बताया जो गजब का है.

Sawan 2023: मुजफ्फरपुर के इस मंदिर का गजब है इतिहास, कैसे नाम पड़ा बाबा गरीबनाथ? यहां जानें वर्षों पुरानी ये कहानी

उन्होंने कहा कि एक बार मंदिर में एक व्यक्ति जो बाबा भोलेनाथ का बहुत बड़ा भक्त था वह सोया हुआ था. उसने बेटी की शादी तय कर दी थी लेकिन खर्चों को नहीं जुटा पाने की वजह से वह परेशान था. जब वह सोया था तो उसके सपने में भगवान शिव आए और उन्होंने कहा कि जाओ तुम्हारी बेटी की शादी हो जाएगी. इसके बाद वह व्यक्ति जब अपने घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसके घर में बेटी की शादी से जुड़े सभी सामान आ चुके हैं.

यहां पूरी होती है भक्तों की हर मनोकामना

भोले के भक्त ने अपनी पत्नी से पूछा कि सामान कहां से आया तो इस पर जवाब मिला कि आपने ही तो भिजवाया है. इसी के बाद से यहां बाबा की पूजा गरीब नाथ के नाम से की जाती है. मान्यताओं के अनुसार यहां जो भी भक्त पूरी श्रद्धा के साथ कोई भी मन्नत मांगता है उसे बाबा जरूर पूरा करते हैं.

यह भी पढ़ें- Bihar Assembly: मानसून सत्र में इस बार काफी गहमागहमी होने के आसार, BJP इन मुद्दों पर घेरेगी, नीतीश सरकार तैयारी में जुटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget