एक्सप्लोरर

Sawan 2023: भागलपुर स्टेशन पर सावन माह को लेकर रेलवे ने की विशेष व्यवस्था, यात्रियों को परोसे जाएंगे सिर्फ वेज खाना

Bhagalpur Railway Station: सावन माह में बड़ी संख्या में शिव भक्त वैधनाथ मंदिर दर्शन करने जाते हैं. वहीं, इसे देखते हुए भागलपुर रेलवे स्टेशन पर खास तैयारी की गई है.

भागलपुर: हिंदुओं का पावन महीना सावन (Sawan 2023) की शुरुआत होने में अब महज कुछ ही दिन है. इसको लेकर भागलपुर रेलवे (Bhagalpur Railway Station) ने खास तैयारी की है. भागलपुर रेलवे स्टेशन पर फूड प्लाजा में रेल यात्रियों को पूरे सावन वेज खाना ही परोसे जाएंगे. श्रावणी मेले में भागलपुर रेलवे स्टेशन पर पूरे सावन नॉनवेज खाना पर पाबंदी रहेगी. वहीं, सावन में लहसुन और प्याज भी वर्जित रहेगा. इसको लेकर रेलवे ने रेल यात्रियों और कांवरियों को सिर्फ सात्विक भोजन देने की व्यवस्था की है. इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है. तीन जुलाई की रात से ही सात्विक भोजन के मैन्यू को लागू कर दिया जाएगा. इसके बाद 4 जुलाई से शुरू होकर यह 30 अगस्त तक चलेगा.

फूड काउंटर पर मिलेंगे सिर्फ वेज खाना

इस बार सावन दो माह का है जो कि 4 जुलाई से शुरू होकर 31 अगस्त तक चलेगा. इस दौरान आठ सोमवार होंगे. वहीं, भागलपुर रेलवे स्टेशन पर स्टॉल संचालक ने बताया कि सावन माह के दौरान मांस, मछली, अंडा की बिक्री रेलवे के फूड प्लाजा काउंटर पर नहीं किया जाएगा. वहीं, इसको लेकर भागलपुर के आईआरसीटीसी के फूड प्लाजा के सुपरवाइजर सौरव कुमार ने बताया कि फूड प्लाजा में भोजन, नाश्ता शुद्ध और शाकाहारी परोसने के निर्देश भी दिए गए हैं. सावन के महीने में रेल यात्रियों को विशेष सुविधा दी जाएगी, जिसमें कि उन्हें मौसमी फलों का फलाहार की भी सुविधा दी जाएगी.

रेल यात्री ऑनलाइन भी कर सकते हैं ऑर्डर

फूड प्लाजा के प्रबंधक पंकज कुमार ने बताया कि पनीर, सीजनल सब्जी, चावल, रोटी और प्लेन दाल, सलाद यह सभी आइटम एक प्लेट में होंगे, जिनकी कीमत ₹110 है. वहीं, कांवरियों के फलाहार के लिए फलों की छोटी टोकरी बनाई गई है, जिसमें की केले एवं अन्य फल शामिल होंगे. उन्होंने बताया कि फलों को लेकर पूरी तैयारी और बात नहीं बन पाई है, जिसमें कि कौन-कौन से आइटम दिए जाएंगे. उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आर्डर करने के लिए हमने नंबर जारी किया है. 9304293012 पर भी संपर्क कर यात्री ऑर्डर कर सकते हैं.

साफ-सफाई पर भी है विशेष ध्यान

वहीं, पंकज कुमार ने बताया कि स्टॉल कर्मचारियों की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा गया है. उन्होंने बताया कि सावन में दूर-दराज से कांवरिया और अन्य रेलयात्री चढ़ते हैं. सावन में कांवड़ियों की भीड़ अधिक होती है. जल चढ़ाने के लेकर देवघर स्थित वैधनाथ मंदिर बड़ी संख्या में कांवरिया रेल सेवा का प्रयोग करते हैं जिस वजह से कि रेलवे ने भागलपुर स्टेशन और सुल्तानगंज स्टेशन पर इसकी तैयारी पूरी की है. सुरक्षा को देखते हुए भी भारी संख्या में सुरक्षा बलों की भी तैनाती के लिए निर्देश दिए गए हैं.

ये भी पढ़ें: BJP Reaction: भागलपुर में अगुवानी पुल हादसे को लेकर सुशील मोदी ने उठाए कई सवाल, नीतीश सरकार से की ये मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
तेजस्वी हिरासत में, पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन, RJD नेता बोले- CM सम्राट के इशारों पर सब हुआ
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
पुरानी रंजिश में खूनी खेल! दादा-पोती को मार डाला, बेटा घायल
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी
बिहार: MDM में नमक की जगह डाला डिटर्जेंट पाउडर? छात्रों की तबीयत बिगड़ी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
Eid 2027 पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
ईद पर सलमान खान से टकराएंगे प्रभास? क्या टल गई 'स्पिरिट' की रिलीज डेट, जानें-सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget