एक्सप्लोरर

सुपौल में सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या, बीच चौक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस इस घटना को आपसी विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है. परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है.

सुपौल जिले के भपटियाही थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया. मुरली पंचायत के वर्तमान सरपंच के 45 वर्षीय पुत्र श्रीराम यादव को अज्ञात बदमाशों ने लालगंज चौक पर सिर में गोली मार दी. घटना के बाद बदमाश आराम से फरार हो गए. 

हायर सेंटर ले जाने के दौरान मौत

वहीं गंभीर रूप से घायल श्रीराम को स्थानीय निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोजाना की तरह श्रीराम यादव चौक पर मौजूद थे, तभी बाइक सवार हमलावर पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. एक गोली सीधे उनके सिर में लगी, जिससे वे मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़े. उसके बाद हमलावर वारदात के बाद बाइक से फरार हो गए.

मामले को लेकर पुलिस ने क्या कहा?

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घायल को निजी अस्पताल ले गए. वहीं, सूचना पर भपटियाही थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मुरली गांव के मनीष यादव का नाम सामने आया है, जिस पर गोली चलाने का आरोप है. पुलिस इस घटना को आपसी विवाद या पुरानी रंजिश से जुड़ा  मामला मानकर जांच कर रही है.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया गया है. परिजनों की ओर से अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है. आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. बता दें कि इन दिनों बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. आम आदमी की बात तो दूर है अब खास लोग भी इनके निशाने पर हैं. आए दिन सरे आम लोगों की हत्याएं की जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें: Raksha Bandhan 2025: तेज प्रताप यादव को चार बहनों ने भेजी राखी, मीसा, रोहिणी ने किया किनारा, अखिलेश यादव की बहू ने भी बनाई दूरी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'
राहुल गांधी के धरने पर कन्हैया कुमार बोले- 'मोदी, भागवत, शाह, ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
क्यों नहीं राहुल गांधी की अगुवाई वाले सांसदों को दिया समय? चुनाव आयोग ने बताया
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जाएंगे सौरव दास, 'मैं दिल्ली पुलिस को...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
राहुल गांधी पर अभिजीत दीपके बोले 'अब विपक्ष के नेता...'
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
ऑस्ट्रेलिया से हारा भारत, 125 रन से गंवाया पहला वनडे; चेज में 149 रन पर ऑलआउट
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
'विजय से डरते हैं राहुल गांधी इसलिए...', इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन पर भड़की DMK
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
विरोध मार्च पर बोले गिरिराज सिंह- 'कांग्रेस राहुल गांधी का इस्तीफा मांगे क्योंकि...'
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
अजीत अगरकर का कार्यकाल खत्म, BCCI ने नई पोजीशन के लिए निकाली वैकेंसी
Embed widget