एक्सप्लोरर

Samastipur News: समस्तीपुर को थी दहलाने की साजिश? भारी मात्रा में बम और बनाने वाले सामान को पुलिस ने किया बरामद

Samastipur Bomb: मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने देर रात छापेमारी की जहां से बम और बम बनाने वाले सामान को जब्त किया. स्थानीय लोगों ने संदिग्ध गतिविधि को देख पुलिस को सूचना दी थी.

समस्तीपुर: मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धुरलख आसिनपुर पानी टंकी के नीचे बंद पड़े एक कमरे से बुधवार (12 जुलाई) की रात पुलिस ने बम और बम बनाने वाले सामान को बरामद किया है. हालांकि पुलिस की छापेमारी से पहले ही बम बना रहे सभी बदमाश भागने में कामयाब रहे. कुछ लोगों की संदिग्ध गतिविधियों की आशंका जताते हुए स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी.

सूचना मिलने के बाद मुफस्सिल थाना की पुलिस ने देर रात छापेमारी की जहां से बम और बम बनाने वाले सामान को जब्त किया. कई टीमें घटनास्थल पर पहुंचीं. पानी टंकी के नीचे बने एक कमरे के अंदर से भारी मात्रा में बनाए गए बम को रखा गया था. मौके से काफी मात्रा में बारूद, सूतली और बम बनाने के उपयोग में किए जाने वाले अन्य सामग्रियां मिली हैं. मौके से कितना बम बरामद हुआ है इसका खुलासा पुलिस की ओर से अभी तक नहीं किया गया है.

संदिग्धों की पहचान करने में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच करते हुए इसमें शामिल संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है. पुलिस इसमें शामिल संदिग्धों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है. पुलिस की ओर से दावा किया जा रहा है कि शीघ्र ही इस मामले में संलिप्त अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है.

अज्ञात पर दर्ज किया गया है मामला

इस संबंध में मुफस्सिल थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पानी टंकी के नीचे बने कमरे से बम, बारूद और उपयोग में किए जा रहे अन्य सामान को बरामद किया गया है. जांच पड़ताल की जा रही है. किसी घटना को अंजाम देने के लिए अपराधियों द्वारा यहां चुपचाप बम बनाया जा रहा था. इस मामले में फिलहाल अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें- BJP के मार्च से पहले केके पाठक का आदेश, आज राज्यभर के स्कूलों में होगा निरीक्षण, गायब मिले शिक्षक तो होंगे सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
मृत्युंजय तिवारी के RJD छोड़ते ही BJP को मिला मौका, पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर
Mrityunjay Tiwari Resignation: मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी के इस्तीफे पर RJD की पहली प्रतिक्रिया, 'पहली बात तो वो…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
मृत्युंजय तिवारी ने RJD से दिया इस्तीफा, लालू यादव के करीबी थे, कहा- 'कुछ लोग…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'
JJD की वीणा मानवी ने बताया क्यों रद्द हुआ नामांकन, बोलीं- 'आज नीतीश कुमार CM होते तो…'

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget