एक्सप्लोरर

RRB-NTPC Exam Case: जांच पूरी होने तक बिहार से बाहर नहीं जा सकेंगे पटना वाले 'खान सर', थाने में पूछताछ के बाद प्रशासन ने लगाई पाबंदी

बिहार मेंरेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए उकसाने के आरोपी खान सर को प्रशासन ने जांच प्रक्रिया पूरी होने तक राज्य से बाहर न जाने की सख्त हिदायत दी है.

RRB-NTPC Exam Case: बिहार में RRB- NTPC के छात्रों के हंगामे में सबसे ज्यादा चर्चित फैसल खान हुए थे. इस मामले में फैसल खान  पर एफआईआर (FIR) दर्ज की गई है. वहीं मामला दर्ज होने के बाद फैसल खान पहली बार थाने पहुंचे थे जहां उनसे पुलिस ने पूछताछ की और  नोटिस पर साइन भी कराए. वहीं फैसल खान को प्रशासन द्वारा कहा गया है कि वे जांच पूरी होने तक बिहार से बाहर नहीं जा सकते हैं. यानी वह अन्य राज्यों में नहीं जा पाएंगे.

इसके साथ ही उन्हें सबूत के साथ छेड़छाड़ करने और गवाहों को धमकाने से सख्त मना किया गया है. इसके साथ ही खान सर को पुलिस का सहयोग करने के लिए भी कहा गया है. वहीं खान सर ने कहा है कि वे पुलिस जांच में पूरा सहयोग करेंगे.

खान सर पर अभ्यर्थियों को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए उकसाने का आरोप है

बता दें कि खान सर पर रेलवे भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों को हिंसक प्रदर्शन करने के लिए उकसाने का आरोप है. दरअसल 24 जनवरी को पटना के राजेंद्र नगर टर्मिनल पर RRB- NTPC के छात्रों ने काफी हंगामा किया था. इस दौरान 10 घंटे तक ट्रेनों को रोक दिया गया था. मामला बढ़ने पर 4 छात्रों को गिरफ्तार भी किया गया था. आंदोलन पूरे बिहार में फैल गया था बाद में खान सर ने लाइव आकर छात्रों को प्रोटेस्ट करने से रोका था. जिसके बाद मामला शांत हुआ था. लेकिन इस मामले में फैसल खान सहित 6 और कोचिंग संचालतों पर केस दर्ज किया गया था.

कोचिंग देने के साथ-साथ खान सर प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें निकाली जाती हैं

बता दें कि कोचिंग देने के साथ-साथ खान सर के नाम से प्रतियोगी परीक्षाओं की कई पुस्तकें भी निकाली जाती हैं. खान सर के यूट्यूब चैनल "खान जीएस रिसर्च सेंटर" पर कई मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं. बताया जाता है कि यूट्यूब पर मशहूर होने से पहले खान सर कोचिंग इंस्टीट्यूट में बच्चों को पढ़ाते थे, लेकिन देश में कोरोना महामारी की वजह से हुए लॉकडाउन में उनका संस्थान बंद हो गया. इसके बाद ही उन्होंने खुद का यूट्यूब चैनल खोला और उसका नाम रखा "खान जीएस रिसर्च सेंटर". इस चैनल के माध्यम से वो बच्चों को आसान भाषा में सभी परीक्षाओं की तैयारी करवाते हैं.

ये भी पढ़ें

'लखीसराय को चारागाह नहीं बनने देंगे', बिहार पुलिस पर भड़के विजय सिन्हा, दे डाली चेतावनी, जानें पूरा मामला

'ड्रीम गर्ल' के साथ सीवान सांसद ने मनाया जन्मदिन, Facebook पर शेयर किया वीडियो, समर्थकों ने कहा- वाह!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
बिहार में 8 दिन बाद खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल, सरकार ने मानी ये बड़ी मांगें
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
नेपाल की बारिश से बिहार में बढ़ा बाढ़ का खतरा, कोसी उफान पर, बैराज के 33 गेट खुले
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
बिहार के सरकारी स्कूलों में 'हाफ-डे' लागू, सम्राट सरकार का आदेश
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम
AI से बदलेगी बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था! ICU बेड की रियल-टाइम जानकारी देगा नया सिस्टम

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
मोदी कैबिनेट का अहम फैसला, असम में दूसरे बड़े फॉर लेन प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
गिल के लिए श्रीलंका दौरा 'अग्निपरीक्षा', कैफ ने बताया क्यों होगा इम्तिहान
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
‘क्या बोलती पब्लिक’, Zen G का मूड जानने के लिए सितंबर से CJP का देशव्यापी अभियान
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
रेप केस: बॉम्बे HC से दोषी करार देने के बाद तरुण तेजपाल का पहला रिएक्शन
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
अतीक अहमद के बेटे आबान अहमद की मौत, डिवाइडर से टकराई कार
Embed widget