एक्सप्लोरर

Rohtas News: रोहतास में डबल मर्डर से हड़कंप, मंदिर की छत पर सोए दो लोगों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Rohtas Double Murder: मरने वाले दोनों शख्स मंदिर की देखरेख में ही रहते थे. यह पूरी घटना रोहतास के बड्डी ओपी थाना क्षेत्र की है. क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

रोहतास: बड्डी ओपी थाना इलाके के आलमपुर गांव में दो लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है. यह घटना गुरुवार (12 अक्टूबर) तड़के की बताई जा रही है. मृतकों की पहचान नन्हक पासवान और सज्जन राय के रूप में की गई है. नन्हक पासवान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि घायल सज्जन राय को लोग इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल (Sasaram Sadar Hospital) लेकर गए जहां उसने भी दम तोड़ दिया. मंदिर की छत की छत पर ये दोनों सोए थे.  

मंदिर की देखरेख में रहते थे लोग, हो गई हत्या

जानकारी के मुताबिक, ये लोग ज्यादातर मंदिर में ही रहते थे और यहां की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का काम देखते थे. अचानक दो लोगों की गला रेतकर हत्या करने के बाद सनसनी फैल गई है. वारदात के पीछे का कारण क्या है और किन लोगों ने इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया है इसका पता नहीं चला है.

ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची बड्डडी ओपी की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. घटना से जुड़े साक्ष्य को इकट्ठा कर रही है. फिलहाल डबल मर्डर के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है लेकिन इस घटना को लेकर क्षेत्र में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं.

एसपी ने कहा- जो भी दोषी होंगे उन्हें दी जाएगी सजा

इस पूरे मामले में रोहतास के पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार ने बताया कि मंदिर में दो लोगों की हत्या करने की सूचना मिली थी. सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची. घटनास्थल पर एक शख्स की मृत्यु हो गई थी जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल था. उसे सदर अस्पताल में इलाज के लिए लोग लेकर गए जहां उसकी मौत हो गई. हत्या के सारे एंगल पर पुलिस जांच कर रही है. हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. जो भी दोषी होंगे उन्हें कड़ी सजा दी जाएगी.

ये भी  पढ़ें: Gopal Mandal Revolver: 'गालीबाज' विधायक गोपाल मंडल ने कहा था- रिवॉल्वर रखे हैं, निकालें क्या? अब हो गई ये कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
बांकीपुर से हार के बाद नीरज सिन्हा से मिले BJP के मंत्री, बोले- 'प्रशांत किशोर एक…'
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती
Mannat: 😱Vikrant की याददाश्त हुई वापस, Dhairya को बेनकाब करने के लिए छुपाया सच। #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
गृह मंत्री अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, की ये बड़ी मांग
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
अतीक अहमद के बेटे ने कहा- अल्लाह की चीज थी, अल्लाह ने ले ली
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
अभिजीत दीपके ने CJP में रखा ये बड़ा पद, 13 नेताओं को क्या मिला?
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
क्या संसद में खत्म होगा गतिरोध? दो दिन में लगातार दूसरी बार राहुल से रिजिजू की गुहार
Embed widget