एक्सप्लोरर

पहले पूजा... फिर जनता से आशीर्वाद, लालू की लाडली रोहिणी आचार्य ने ऐसे की मैदान में उतरने की तैयारी

Lok Sabha Elections: रोहिणी आचार्य दो अप्रैल को सारण के लिए पटना से प्रस्थान करेंगी. इस दौरान रोहिणी आचार्य कई विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी.

Rohini Acharya News: आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की लाडली बेटी रोहिणी आचार्य (Rohini Acharya) मिशन 2024 (Mission 2024) में जुट गई हैं. ऐसी खबर है कि रोहिणी आचार्य सारण से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी. ऐसे में उनकी जो तैयारी है वह भी दिखने लगी है. रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया के जरिए खुद इस संबंध में जानकारी दी है.

हरिहरनाथ मंदिर में आज करेंगी पूजा-पाठ

रोहिणी आचार्य आज सोमवार (01 अप्रैल) को सोनपुर में सुबह 9:30 बजे के आसपास हरिहरनाथ मंदिर में पूजा-पाठ करेंगी. इस दौरान आम लोगों से मिल सकती हैं. इसके अलावा रोहिणी आचार्य मंगलवार (02 अप्रैल) से सारण लोकसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान भी शुरू करेंगी. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि सारण से चुनावी मैदान में उन्होंने उतरने की तैयारी कर ली है.

कई विभूतियों की प्रतिमा पर करेंगी माल्यार्पण

रोहिणी आचार्य दो अप्रैल को सारण के लिए पटना से प्रस्थान करेंगी. अलग-अलग जगहों का दौरा करते हुए गरखा विधानसभा तक पहुंचेगी. इस दौरान रोहिणी आचार्य कई विभूतियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी करेंगी. सारण के लोगों से भी मुलाकात करेंगी.

अभी सारण से बीजेपी ने राजीव प्रताप रूडी को उम्मीदवार बनाया है. अभी वहां के सांसद वही हैं. सारण से लालू और राबड़ी पहले लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं. ऐसे में देखना होगा कि रोहिणी आचार्य अगर मैदान में उतरती हैं तो वह कितना मुकाबला कर पाएंगी.

पाटलिपुत्र से लड़ने वाली हैं मीसा भारती

बता दें कि रोहिणी आचार्य के अलावा उधर लालू ने अपनी एक और बेटी मीसा भारती को भी पाटलिपुत्र सीट से उतारने की तैयारी की है. मीसा भारती पहले भी इस सीट से दो बार चुनाव लड़ चुकी हैं. हालांकि उन्हें कभी सफलता नहीं मिली. इस बार देखना होगा कि लालू यादव की दोनों बेटियां चुनावी मैदान में कितना टक्कर दे पाती हैं.

यह भी पढ़ें- कटिहार और किशनगंज लोकसभा सीट से कांग्रेस का उम्मीदवार फाइनल! CEC की बैठक में इन नामों पर चर्चा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
बिहार के नवादा से शराब की बड़ी खेप बरामद, चालक गिरफ्तार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
कोकीन की लत से तड़पकर 18 साल के युवक की मौत, 40 हजार लेकर डॉक्टर फरार
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को धरने पर घेरा, सिख दंगों पर दागे सवाल
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत
पश्चिमी चंपारण: बेतिया में बेकाबू बस ने 5 लोगों को रौंदा, मौत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
जरूरी खबर, 1 सिंतबर से बिजली उपभोक्ताओं को लगेगा महंगाई का झटका
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
Jaggery Storage Tips: डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
डिब्बे में रखा गुड़ होने लगा है चिपचिपा? एक आसान हैक से करें ठीक
Hydro Test: कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
कैसे कराएं अपनी गाड़ी के सीएनजी सिलेंडर का टेस्ट, कितने रुपये लगते हैं?
Embed widget