एक्सप्लोरर

Road Accident: सीवान में ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, एक की मौत, धक्का मार कर भागने में दोबारा हुई टक्कर, 4 गंभीर

Siwan News: पहली घटना पचरुखी और दूसरी सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप गांव के पास की है. ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. घायलों का इलाज हो रहा है.

सीवान: गुरुवार की सुबह सीवान में एक अनियंत्रित ट्रक ने पांच लोगों को कुचल दिया. इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को सीवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. ट्रक चालक ने दो थाना क्षेत्रों में लोगों को कुचला है. पहली घटना पचरुखी और दूसरी सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप गांव के पास की है.

मृतक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के सोनापीपर निवासी सुनेला राम के पुत्र शिव बचन राम के रूप में हुई है. वहीं घायलों की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के बरियारपुर निवासी रामपूजन मांझी के पुत्र हरेंद्र मांझी, असगर अली के पुत्र फिरोज आलम, सराय ओपी थाना क्षेत्र के चाप गांव निवासी नबी हुसैन के पुत्र मोहम्मद अली, पटना निवासी मुनेश्वर राय के पुत्र चंदन कुमार राय के रूप में हुई है.

Road Accident: सीवान में ट्रक ने 5 लोगों को कुचला, एक की मौत, धक्का मार कर भागने में दोबारा हुई टक्कर, 4 गंभीर

भागने के दौरान दोबारा हुआ हादसा

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने पचरुखी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति को कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. इसके बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर भागने लगा. इसी दौरान ट्रक की चाप गांव के समीप एक ऑटो और एक ई-रिक्शा से टक्कर हो गई. अनियंत्रित होकर ट्रक पलट गया. ई-रिक्शा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आगजनी कर सड़क को जाम कर दिया. ग्रामीण सड़क जाम कर ट्रक चालक पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग कर रहे थे. घटना के बाद सराय ओपी थाना, पचरुखी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची. खबर लिखे जाने तक लोगों को समझाने में लगी थी.

यह भी पढ़ें- Bihar Bhojpuri News: अक्षरा सिंह को 'मारने' के लिए पिता ने सबके सामने क्यों उठाया हाथ? VIDEO देख माजरा समझिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tejashwi Lokbhawan March LIVE: RJD कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD मार्च: कार्यकर्ताओं ने BJP दफ्तर के बाहर की नारेबाजी, पुलिस हिरासत में तेजस्वी यादव
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD के मार्च के बीच तेज प्रताप का बड़ा बयान, 'अगर तेजस्वी यादव जी…'
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
RJD मार्च में मीसा भारती बोलीं- ‘युवाओं के भविष्य की हत्या कर रही सरकार’
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल
न गैस, न बिजली... 10 मिनट में बनेगी गर्म चाय-कॉफी! औरंगाबाद के छात्र का कमाल

वीडियोज

Toxic के Intimate Scenes पर बोले Yash, Radhika Pandit के Reaction पर किया बड़ा खुलासा
Awarapan 2 में नहीं दिखा Emraan Hashmi का Kiss Scene, Fans ने कहा- Serial Kisser कहां है?
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh, Nirahua और Aamrapali ने Kajal Raghwani को किया जमकर Roast
Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CM विजय ने स्वास्थ्य बीमा 5 गुना बढ़ाया, विधायकों को भी दिया बड़ा तोहफा
कार, एक लाख का भत्ता...CM विजय ने विधायकों को दिया तोहफा
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
गिरफ्तारी के बाद सत्येंद्र जैन की पहली प्रतिक्रिया, बोले- 'यह सब...'
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
हॉकी वर्ल्ड कप में भयानक हादसा, भारतीय खिलाड़ी लहूलुहान
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस ने रोते हुए बोलीं- 'मैं शादी के दिन पवन सिंह से लड़ी थी'
क्या आम्रपाली दुबे ने अक्षरा सिंह का नहीं दिया था साथ? एक्ट्रेस रोते हुए बताया सच
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
स्कॉटिश सांसद मार्टिन डे ने केरल में की पारंपरिक शादी, फोटो वायरल
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
आजम खान के ठिकानों पर छापा, भड़के अखिलेश यादव बोले- 1-2% लोगों के लिए...
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
Video: शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
शादी वाले दिन पहुंचा दुल्हन का बॉयफ्रेंड, दूल्हे को दिखाई फोटो- फिर मचा बवाल
Embed widget