एक्सप्लोरर

शहाबुद्दीन के निधन पर आरजेडी MLA ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'खुद को अनाथ महसूस कर रहा RJD'

आरजेडी विधायक ने कहा, " उनके जाने से जो क्षति हुई है, भविष्य में उसे पूरा करना बहुत कठीन है. इतना प्यारा नेता जो सबों के दिल में बसने वाला था, उसे हमने आज खो दिया. ये बहुत दुखद है. हमें उम्मीद नहीं थी, वो इतने जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे."

पटना: बिहार के बाहुबली नेता और आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का शनिवार को दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में निधन हो गया. आरजेडी नेता को कोरोना संक्रमित होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. शहाबुद्दीन के निधन से पार्टी के सभी नेता दुखी हैं. इसी क्रम में अपना दुख प्रकट करते हुए पार्टी के सिवान विधायक अवध बिहारी चौधरी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि शहाबुद्दीन के निधन के बाद पार्टी खुद को अनाथ महसूस कर रही है. 

सिवान विधायक ने कहा, " शहाबुद्दीन साधारण व्यक्ति नहीं थे. वो विचार के बहुत धनी व्यक्ति थे और आरजेडी के बड़े सुलझे हुए नेता थे. पूरा सिवान उनके द्वारा किए गए विकास की वजह से उन्हें विकास पुरूष कहता था. उन्होंने जो कीर्ति स्थापित की है, वो आज भी सिवान में है. जबतक सूरज-चांद रहेगा, तबतक शहाबुद्दीन साहब की स्मृति भुलाई नहीं जा सकती. उनके आकस्मिक निधन से आरेजडी खुद को अनाथ महसूस कर रही है. "

आरजेडी विधायक ने कहा, " उनके जाने से जो क्षति हुई है, भविष्य में उसे पूरा करना बहुत कठीन है. इतना प्यारा नेता जो सबों के दिल में बसने वाला था, उसे हमने आज खो दिया. ये बहुत दुखद है. हमें उम्मीद नहीं थी, वो इतने जल्दी हमें छोड़ कर चले जाएंगे. कोरोना की वजह से कहीं जा नहीं सकते, लेकिन फ़ोन पर लगातार सभी से बातचीत हो रही है. ओसामा बाबू से बात हुई. हिना सहाब को भी फोन लगाया पर वो इतने गम में हैं कि वो क्या बात करेंगी. लेकिन उनकी बच्ची से बात हुई है और उन्होंने बताया कि उनकी स्थिति क्रिटीकल है." 

अवध बिहारी चौधरी ने कहा, " इस दुख की घड़ी में तमाम आरजेडी परिवार शहाबुद्दीन साहब के परिवार के साथ है.  हर मौके पर हम मजबूती के साथ उनके रहे हैं और आगे भी रहेंगे. ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वो उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार के लोगों को शक्ति दें, इस दुख को बर्दाश्त करने की."

उन्होंने कहा, " बार-बार अनुरोध के बाद भी उनका इलाज एम्स में नहीं कराया गया, इस बात का हमारे मन में छोभ है. देश का सबसे बड़ा अस्पताल एम्स है और लोगों को वहां से बहुत उम्मीद है. लेकिन वहां इलाज नहीं हो पाया. अब बस हम अपने नेता की एक झलक पाने के लिए व्याकुल हैं. बॉडी लाने की बात हो रही है, इसके लिए जो दिल्ली में अपने लोग हैं, वो इस काम में लगे हुए हैं कि बॉडी उन्हें सुपुर्द किया जाए. परिवार के सभी लोग वहीं हैं. बस उनके माता-पिता प्रतापपुर में हैं."

यह भी पढ़ें -

बिहार के सात सीनियर आईएएस अधिकारियों का तबादला, त्रिपुरारी शरण बनाए गए नए मुख्य सचिव

ट्विटर पर आमने-सामने आईं पुष्पम प्रिया चौधरी और रोहिणी आचार्य, जानें- क्या है पूरा मामला? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
Live: एलपीजी की आपूर्ति बाधित होने से दिल्ली के लोग चिंतित, छात्र बाहर खाने को मजबूर
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
बिहार: 73 लाख किसानों के लिए खुशखबरी, इस तारीख को आएगी PM किसान सम्मान निधि की राशि
Bihar LPG Crisis: घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
घरेलू गैस को लेकर बिहार में क्या है ताजा हालात? नीतीश सरकार ने दिया बड़ा अपडेट
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप
बिहार में LPG सिलेंडर की कालाबाजारी के बीच बड़ी कार्रवाई, हिरासत में 2 लोग, इस जिले में हड़कंप

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
भारत आ रहे जहाज को ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में उड़ाया, MEA का आया रिएक्शन, जानें क्या कहा?
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
सिलेंडर की डिलीवरी के समय OTP देना अनिवार्य, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर होगा रिसीव
लोकसभा स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
स्पीकर के बाद अब CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ संसद में प्रस्ताव, आजादी के बाद पहली बार होगा ऐसा
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
IPL 2026 के शेड्यूल पर नई मुसीबत आई सामने, सीजन के पहले RCB vs SRH मैच पर मचा बवाल
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
भारतीय क्रिकेटर ने छुपाए रखा सबसे बड़ा दर्द, बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले ही पापा चल बसे
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में माइंस बिछाने वाले शिप तबाह', दुनिया में तेल संकट के बीच ट्रंप का बड़ा दावा
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम, वीडियो वायरल
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा ने की शादी, देश के इस मशहूर मंदिर में खाई साथ जीने मरने की कसम
Lalitpur Zari Silk Saree: कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
कारीगरी ऐसी कि देखते रह जाएं, जानें कैसे ललितपुर के करघों पर कैसे उतरती है रेशमी खूबसूरती?
Embed widget