एक्सप्लोरर

Fateh Bahadur Singh: जीभ काटने वाले पोस्टर पर फतेह बहादुर सिंह की दो टूक- 'गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं, इन...'

Fateh Bahadur Singh Statement: फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि बहुजन समाज के लोगों को जगाने का काम करते रहेंगे. शिक्षा के क्षेत्र में बहुजन समाज के लोग और महिलाओं के लिए काम करता रहूंगा.

पटना: आरजेडी विधायक फतेह बहादुर सिंह (Fateh Bahadur Singh) के पोस्टर के बाद बिहार की राजनीति में बवाल मचा हुआ है. इस विवाद के बीच राजधानी पटना में फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने को लेकर पोस्टर लगाया गया है. वहीं, इस पर आरजेडी एमएलए (RJD MLA) ने बुधवार को प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि ऐसे गीदड़ भभकी से डरने वाला नहीं हूं. इन लोगों को जो करना है करें. फतेह बहादुर सिंह बहुजन समाज के लोगों को जगाने का काम करते रहेगा. शिक्षा के क्षेत्र में बहुजन समाज के लोग और महिलाओं के लिए काम करता रहूंगा. इतिहास गवाह है कि अच्छा करने वाले को मनुवादियों द्वारा रोकने का काम किया जाता रहा है.

'हमें शिक्षा की तरफ जाना है या अंधविश्वास की ओर जाना है'

फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि बहुजन और महिलाओं के हाथ में कलम देने की बात पर जो लोग मेरी जीभ काटने के लिए 10 लाख रुपये देने का पोस्टर लगाए हैं तो मनुवादी विचारधारा वाले लोग सुन ले और समाजवादी लोग समझ लें. शिक्षा विरुद्ध अंधविश्वास के मुद्दे पर हमें शिक्षा की तरफ जाना है या अंधविश्वास की ओर जाना है. नफरत फैलाने वाले लोग, अंधविश्वास फैलाने वाले लोग, देश बांटने वाले लोग और पाखंड फैलाने वाले लोग शिक्षा की बात करने वाले फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने की बात करते हैं.

फतेह बहादुर सिंह ने दिया था विवादित बयान

बता दें कि राजधानी पटना में बीजेपी एमएलए फ्लैट के पास एक पोस्टर लगा है और इसके जरिए कहा गया है कि जो फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटकर लाएगा उसे दस लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं, इससे पहले फतेह बहादुर सिंह ने एक पोस्टर लगाया था जिसमें मां सरस्वती को लेकर विवादित बयान था. इसको लेकर बिहार में खूब राजनीति हो रही है.

ये भी पढ़ें: Fateh Bahadur Singh: 'RJD विधायक फतेह बहादुर सिंह की जीभ काटने वाले को मिलेगा 10 लाख', पटना में लगा पोस्टर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget