एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: क्या NDA को बिहार देगा झटका? चुनाव के सवाल पर तेजस्वी दिखे कॉन्फिडेंट, बोले- 'चौंकाने वाले...'

Tejashwi Yadav: लोकसभा चुनाव की घोषणा पर पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रविवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि हम लोग पूरी तरह तैयार हैं.

Tejashwi Yadav: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन मुंबई में हो रहा है. इसमें शामिल होने के लिए मुंबई जाने से पहले रविवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने मीडिया से बात की. इस दौरान उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया. लोकतंत्र का सबसे बड़ा पर्व है. हम लोग पूरी तरह तैयार हैं. हम लोग पूरी तरह कॉन्फिडेंस में हैं. बिहार से चौंकाने वाले नतीजे आएंगे. लोगों में अंडर करंट महागठबंधन के पक्ष में है. 10 साल में केंद्र ने बिहार के लिए कोई काम नहीं किया.

तेजस्वी ने केंद्र पर बोला हमला

तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा केंद्र सरकार नहीं दी, न विशेष पैकेज मिला. पिछले 10 साल में केंद्र सरकार ने बिहार की मदद नहीं की. नीतीश एनडीए में चले गए हैं और कुछ बोल नहीं पा रहे हैं. वैसे नीतीश हमारे अभिभावक हैं. नीतीश की मजबूरियों को हम लोग समझ रहे हैं. बिहार में महागठबंधन सरकार में जातीय गणना हुई, आरक्षण का दायरा बढ़ा, लेकिन केंद्र सरकार राष्ट्रीय स्तर पर यह सब नहीं कराई.

नौकरी के मुद्दे को उठाया

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि नीतीश कुमार ने 17 साल में जो काम किया और 17 महीने में हमने जो काम किया बतौर डिप्टी सीएम रहते किया वह जनता देख रही है. केंद्र सरकार हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा की थी वो भी नहीं पूरा हुआ. केंद्र सरकार 10 साल में जितना सरकारी नौकरी नहीं दी होगी उससे ज्यादा 17 महीने में महागठबंधन सरकार में हम लोगों ने सरकारी नौकरी दी. केंद्र सरकार न महंगाई दूर की और न बेरोजगारी दूर हुई. बिहार एनडीए के 39 सांसद हैं, लेकिन कोई काम यह लोग नहीं किए. 

पेपर लीक मामले को लेकर तेजस्वी के निशाने पर बीजेपी

आगे आरजेडी नेता ने कहा कि रेल मंत्री रहते लालू यादव ने बिहार को कई ट्रेनें, रेलवे स्टेशन और हॉल्ट दिए. जनता काम पर वोट देती है. केंद्र सरकार ने काम नहीं किया. वहीं, सीटों के बंटवारे पर उन्होंने कहा कि 'इंडिया' गठबंधन में बहुत जल्द सीटों का बंटवारा हो जाएगा. फॉर्मूला सामने आ जाएगा. देर नहीं होगी. बीपीएससी पेपर लीक मामले में नीतीश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया. एनडीए की सरकार है यही माफिया राज है. एडमिट कार्ड के पीछे प्रश्न पत्र का उत्तर लिखा हुआ था.

महागठबंधन सरकार में पहले व दूसरे चरण की शिक्षक भर्ती परीक्षा हुई थी, लेकिन पेपर लीक नहीं हुआ था. एनडीए सरकार में तीसरे चरण की परीक्षा हुई व पेपर लीक हो गया. यूपी, मध्य प्रदेश जहां बीजेपी की सरकार है वहां परीक्षा से पहले पेपर लीक होता है.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर तेजस्वी ने कहा कि यात्रा का समापन हो रहा है. 'इंडिया' गठबंधन की रैली है. राहुल गांधी ने खुद फोन करके आमंत्रित किया था इसलिए हम मुंबई जा रहे हैं.

ये भी पढे़ं: BPSC Teacher Paper Leak: 'एडमिट कार्ड में ही आंसर की', तेजस्वी ने पेपर लीक मामले में फोटो शेयर कर किया बड़ा खुलासा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
बिहार में नीतीश सरकार की बड़ी कार्रवाई, इन 78 बालू कंपनियों को अब नहीं मिलेगा कभी टेंडर
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
ना ब्लैक में सिलेंडर… ना LPG के लिए लंबी लाइन, बिहार का ये गांव क्यों है बेफिक्र?
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
'पिताजी ने 20 साल में जो काम किया, मेरी कोशिश...', नालंदा में बोले निशांत कुमार
Bihar LPG Crisis: 'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला
'सरकार को लोगों से...', बिहार में गैस सिलेंडर के लिए मचे हाहाकार के बीच विपक्ष का बड़ा हमला

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
सस्ते ड्रोन हमलों के सामने कबाड़ साबित हुए F-35, राफेल जैसे ताकतवर हथियार, ईरान ने कैसे बदले युद्ध के नियम?
Sambhal News: 'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
'ईरान के लिए छाती पीटने वालों का बढ़िया इलाज करूंगा..', संभल सीओ का नमाजियों को अल्टीमेटम
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
37 करोड़ की मालकिन हैं हंसिका मोटवानी, फिल्मों से लेकर ब्रांड डील तक ऐसे करती हैं कमाई
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
मसूरी में सात फेरे लेंगे कुलदीप यादव, इस लग्जरी होटल को किया गया बुक; देखें मेहमानों की लिस्ट
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
'नरेंदर भी गायब, सिलेंडर भी गायब...' संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल गांधी ने LPG किल्लत पर सदन में चर्चा के लिए दिया नोटिस
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
सीक्रेट बेस और साइलेंट मिशन, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल ए.पी. सिंह ने मिग-29 में भरी उड़ान, दिखाई भारत की ताकत
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
गुरुग्राम में रहने-खाने के लिए हर महीने 90,000 खर्च करती है ये लड़की, वीडियो शेयर कर गिना दिया एक-एक रुपया
NEET UG 2026: आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
नीट यूजी 2026 आवेदन फॉर्म में गलती सुधारने का मौका, 14 मार्च तक खुली करेक्शन विंडो; फटाफट करें फॉर्म चेक
Embed widget