एक्सप्लोरर

Bihar News: 'कुंभकर्ण की नींद सोई है सरकार, बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें'- रोहिणी आचार्य की डिमांड

Rohini Acharya: सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने निकली रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार से डिमांड कर दी, उन्होंने कहा कि सरकार सभी लोगों को उचित मुआवजा दे.

RJD Leader Rohini Acharya Demand: बिहार में इन दिनों राजधानी पटना समेत राज्य के कई जिले भीषण बाढ़ आई हुई है. तमाम जिला प्रशासन  इस पर नजर बनाए हुए हैं.. इस बीच लालू प्रसाद की बेटी और छपरा से लोकसभा प्रत्याशी रोहिणी आचार्य ने बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से की है. 

सरकार मूकदर्शक बनी हुई है- रोहिणी 

उन्होंने कहा कि सभी लोगों को सरकार उचित मुआवजा दे. रविवार को सारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के लिए रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में बाढ़ के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन राज्य सरकार कुंभकर्ण की नींद सो रही है. रोहिणी आचार्य ने आगे कहा, "बाढ़ की स्थिति भयावह है, बच्चे मर रहे हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है. यह सरकार बेशर्मों की सरकार है."

रोहिणी आचार्य ने नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बिहार में कुछ नहीं हो पा रहा है. अपराध की हालत वही है और यह सरकार बेशर्म की तरह सब कुछ देख रही है. छपरा में बाढ़ पीड़ित से मिलने निकली रोहिणी ने  कहा कि मैं छपरा जा रही हूं. हमारे कार्यकर्ता लगातार वहां लगे हुए हैं. जो काम सरकार को करना चाहिए, वह हमारे कार्यकर्ता कर रहे हैं. अब हम खुद वहां हालात का जायजा लेंगे और लोगों से भी मिलेंगे.

उपेंद्र कुशवाहा को पहचानने से किया इंकार

वहीं उपेंद्र कुशवाहा के जरिए लालू प्रसाद यादव पर ट्वीट कर हमले किए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन है उपेंद्र कुशवाहा, कहां से आएं हैं?. दरअसल कुछ दिन पहले ही लालू यादव ने बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति को दिखाने के लिए अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बिहार-बलात्कार 32 बार लिखकर पोस्ट किया था, जिसमें राज्य में हुई बलात्कार की घटनाओं की सूची थी. उपेंद्र कुशवाहा ने लालू यादव के इस पोस्ट को बिहार की बदनामी बताया था.

ये भी पढ़ेंः Bihar Flood: मधुबनी की 6 पंचायत में करीब 50 हजार से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित, पानी में डूबे गरीबों के घर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar NEET Protest Live: बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
बिहार बंद से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में विधायक, AISA के अध्यक्ष भी, 2 जिलों में इंटरनेट बैन
जंतर-मंतर पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांग रही CJP, तेज प्रताप यादव बोले- 'मेरा मानना है कि…'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बांकीपुर उपचुनाव: तेज प्रताप यादव ने प्रशांत किशोर को दिया समर्थन, बोले- 'उन्होंने मुझे...'
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?
बिहार: फेसबुक, इंस्टा, X, Whatsapp 48 घंटे के लिए बंद, बैंकिंग सर्विस पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget