एक्सप्लोरर

Pm Modi Bihar Visit: पीएम की सभा में CM नीतीश के शामिल नहीं होने पर RJD ने खड़ा किया सवाल, क्या NDA में है कलह?

RJD Reaction: एनडीए को लेकर आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने बुधवार को बड़ा बयान दिया. उन्होंने कहा कि एनडीए के नेताओं का हाथ और गला तो जरूर मिल रहा है, लेकिन दिल नहीं मिल रहा है.

पटना: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) आज (6 मार्च) बिहार के दौरे पर  बेतिया पहुंच रहे हैं. इस दौरान में केंद्र सरकार की योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इस कार्यक्रम में आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) शामिल नहीं होंगे. अब इस पर राजनीति चर्चा भी तेज हो गई है. आरजेडी (RJD) के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 2 दिन पहले औरंगाबाद और बेगूसराय में प्रधानमंत्री की सभा हुई तो एनडीए (NDA) के दो घटक दल के नेता चिराग पासवान (Chirag Paswan), उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) पीएम की सभा में शामिल नहीं हुए. आज नीतीश कुमार भी पीएम की सभा में नहीं जा रहे हैं. इससे साफ लगता है कि एनडीए नेगेटिव डिटेक्टिव डिटेक्टिव एलायंस हो गया है.

'एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है'

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एनडीए के नेताओं का हाथ और गला तो जरूर मिल रहा है, लेकिन दिल नहीं मिल रहा है. एनडीए सरकार में अभी तक मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ. उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार में महागठबंधन सभी 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगा, जिसका प्रमाण तीन मार्च को पटना के गांधी मैदान में मिल चुका है. एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर घमासान मचा हुआ है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जनवरी महीने में ही जब महागठबंधन में थे तो वह सीट बंटवारे की बात कर रहे थे जब बीजेपी के साथ गए तो क्यों नहीं अभी तक सीट बंटवारा कर पाए.

बेतिया में पीएम कई योजनाओं का करेंगे उद्घाटन 

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक सप्ताह से भी कम समय में दूसरी बार बुधवार को बिहार आएंगे. मोदी दोपहर पश्चिम चंपारण जिला मुख्यालय बेतिया में 12,800 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का अनावरण करेंगे. बेतिया में जिन परियोजनाओं का प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किया जाएगा उनमें मोतिहारी और मुजफ्फरपुर के बीच एक एलपीजी लाइन और मोतिहारी में इंडियन ऑयल का एक एलपीजी बॉटलिंग और भंडारण संयंत्र भी शामिल है.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: बिहार में फंसा NDA का राजनीतिक पेंच! आखिर क्यों हो रही चिराग पासवान के नाराज होने की चर्चा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
बिहार में रोजगार के लिए हाहाकार, 15-20 हजार की Job के लिए छोड़ना पड़ रहा शहर
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी-अखिलेश यादव को बुलाया बिहार, की ये अपील
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
मोतिहारी में बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से मां और 4 बच्चों की मौत
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'
छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर DGP से मिले तेजस्वी यादव, बोले- 'कार्रवाई नहीं हुई तो...'

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
रांची प्रोटेस्ट: JPSC-JSSC न्याय गुट की सरकार से बातचीत खत्म, जानें क्या हुई बात?
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
वेस्टइंडीज से दूसरे टेस्ट के बाद पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा दो साल का बैन, जानें वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget