एक्सप्लोरर

तेजस्वी के पत्र का नीतीश कुमार के मंत्री ने दिया जवाब तो भड़की RJD, कहा- खुद हिम्मत नहीं जुटा पाए मुख्यमंत्री

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " जिस विधायक के बल पर सरकार बनती है. उस विधायक से बिना कोई राय लिए राशि कोरोना उन्मूलन कोष में दिए जा रहे हैं और  इसका कहीं कुछ फायदा भी दिख नहीं रहा है. क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा. सरकार में राशि का बंदरबांट हो रहा है."

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लिखे गए पत्र का गुरुवार को मंत्री विजेंद्र यादव ने जवाब दिया था. हालांकि, मुख्यमंत्री के बदले मंत्री द्वारा तेजस्वी के पत्र का जवाब दिया जाना आरजेडी को रास नहीं आया. इस बात को लेकर शुक्रवार को आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के पत्र का जवाब देने की हिम्मत मुख्यमंत्री नहीं जुटा पाए.

मुख्यमंत्री के इशारे पर मंत्री ने दिया जवाब

मृत्युंजय तिवारी ने कहा, " तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था और जवाब मांगा था. लेकिन मुख्यमंत्री के इशारे पर बिहार सरकार के मंत्री विजेंद्र यादव ने पत्र का जवाब दिया है. वो कह रहे हैं कि दो करोड़ की राशि जो विधायक निधि की है, उसे निकाल करके कोरोना उन्मूलन में दिया गया है. ये सरकार का विशेषाधिकार है और सभी विधायक अब एक करोड़ रुपये की राशि ही अनुशंसा कर पाएंगे. यह विचित्र स्थिति है."

राशि का हो रहा है बंदरबांट 

उन्होंने कहा, " सरकार जिस विधायक के बल पर बनती है. उस विधायक से बिना कोई राय लिए राशि कोरोना उन्मूलन कोष में दिए जा रहे हैं और  इसका कहीं कुछ फायदा दिख नहीं रहा है. क्षेत्र की जनता को कोई लाभ नहीं मिल रहा. सरकार में राशि का बंदरबांट हो रहा है. जब अस्पतालों में दवाई नहीं है, बेड नहीं है, ऑक्सीजन नहीं है, वेंटीलेटर है पर ऑपरेटर नहीं है, एंबुलेंस नहीं है तो फिर राशि कहां खर्च हो रही है?

आरजेडी प्रवक्ता ने कहा, " सभी दलों के विधायकों में इस बात को लेकर गुस्सा है कि कोरोना उन्मूलन के नाम पर सरकार ज्यादती कर रही है. सरकार ने बिना किसी से राय मशविरा किए दो करोड़ रुपये की राशि ले ली. ऐसे में अगर हिम्मत है तो तेजस्वी यादव के पत्र का जवाब आप (नीतीश कुमार) दीजिए."

यह भी पढ़ें -

बिहारः लॉकडाउन के नियमों को युवाओं ने तोड़ा तो पुलिस ने सड़क पर कराई कसरत, दूल्हा-दुल्हन से जुर्माना

पटना हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, सेनारी नरसंहार के 13 दोषियों को किया बरी, तुरंत रिहा करने का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
'बिहार में शराबबंदी हटाने के लिए…', BJP के मंत्री का बड़ा बयान
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
नालंदा में प्रशासन vs डॉक्टर: 41 चिकित्सकों के वेतन पर रोक, बायोमैट्रिक हाजिरी पर बढ़ा विवाद
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?
प्रशांत किशोर ने जनता का दिल तोड़ दिया, शिक्षा मंत्री ने ऐसा क्यों कहा?

वीडियोज

Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
प्रशांत किशोर के 10,000 नौकरी वाले बयान पर JDU की दो टूक, 'वह अपना…'
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
अजिंक्य रहाणे के डेब्यू को लेकर आई बड़ी खबर, नई पारी की होगी शुरुआत
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Embed widget