एक्सप्लोरर

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले JDU के दो दर्जन विधायक छोड़ेंगे पार्टी? RJD के दावे से खलबली

Bihar Assembly Election 2025: आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एसआईआर को लेकर जेडीयू के विधायकों में नाराजगी है. हर विधानसभा क्षेत्र से 25-30 हजार वोट कट गया.

बिहार में इस साल (2025) होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले बड़े-बड़े दावे किए जाने लगे हैं. आरजेडी की ओर से बुधवार (06 अगस्त, 2025) को बड़ा बयान आया कि जेडीयू के करीब दो दर्जन विधायक पार्टी छोड़ेंगे. जेडीयू में बड़ी टूट होने जा रही है. यह बयान आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने दिया है.

मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि एसआईआर को लेकर जेडीयू के विधायकों में नाराजगी है. हर विधानसभा क्षेत्र से 25-30 हजार वोट कट गया. जेडीयू विधायकों को हार का डर सता रहा है. उनके ऊपर तलवार लटक रही है कि कैसे चुनाव जीतेंगे.

'जेडीयू विधायकों के अंदर भारी आक्रोश'

आरजेडी नेता ने आगे कहा कि गरीब शोषित वंचितों का वोटिंग अधिकार मतदाता सूची से नाम काटकर ले लिया गया. यह सब जेडीयू विधायक देख रहे हैं और उनके अंदर भारी आक्रोश है. नीतीश कुमार चुप्पी साधे हुए हैं क्योंकि वह सच्चाई समझ रहे हैं. नीतीश को अपने विधायकों के आक्रोश का सामना करना पड़ रहा है इसलिए वह खामोश हैं. 

आगे कहा, "जेडीयू विधायक आएंगे तो महागठबंधन में ही क्योंकि चुनाव के बाद महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. हिम्मत है तो चुनाव आयोग ने जिन 65 लाख मतदाताओं का नाम काटा है उनके नामों की सूची जारी करे और नाम क्यों कटा इसका कारण बताए. चुनाव आयोग तो बीजेपी आयोग बन कर काम कर रहा है."

आरजेडी के बयान पर जेडीयू ने किया पलटवार

आरजेडी के दावे को जेडीयू ने झूठा बताया. राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन ने कहा कि पहले आरजेडी अपनी पार्टी को संभाले. पता नहीं कौन नेता कब कहां चला जाए. वोटर लिस्ट पुनरीक्षण अभियान की अभूतपूर्व सफलता से आरजेडी में बौखलाहट है. हार का डर सता रहा है. तेजस्वी को पता नहीं है कि उनका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं, लेकिन पार्टी तरह-तरह के दावे करने में सबसे आगे रहती है. आरजेडी के दावे में जनता नहीं आएगी. उनको हार स्वीकार कर लेना चाहिए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Delhi DTC Bus Viral Video : दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
दिल्ली की बस में दिखा चौंकाने वाला नजारा! वायरल वीडियो ने बढ़ाई महिला सुरक्षा की चिंता
Embed widget