एक्सप्लोरर

रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी से सुशांत के लिए न्याय मांगने वाले खुश, जानें- किसने क्या कहा?

रिया की गिरफ्तारी से सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों के बीच खुशी की लहर है. इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि रिया गिरप्तार हो गई है और हम सभी ने शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग की थी.

पटना: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन को लेकर जांच कर रही एनसीबी ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार कर लिया है. एनसीबी ने गिरफ्तारी से पहले रिया से रविवार और सोमवार को घंटों पूछताछ की थी. पहले दो दिनों तक ड्रग्स लेने से इनकार करने के बाद आज तीसरे दिन रिया ने एनसीबी के सामने ड्रग्स लेने की बात कुबूल कर ली, जिसके बाद रिया को एनसीबी ने गिरफ्तार कर लिया है.

बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कही यह बात

रिया की गिरफ्तारी से सुशांत के लिए न्याय की मांग कर रहे लोगों के बीच खुशी की लहर है. इस संबंध में बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि रिया गिरप्तार हो गई है और हमसभी ने शुरू से ही सीबीआई जांच की मांग की थी, जिस तरह से महाराष्ट्र सरकार और मुंबई पुलिस मामले को भटकाने में लगी थी, हमारी मांग थी कि सीबीआई जांच हो, जब सीबीआई जांच शुरू हुई तो उसमें ईडी की एंट्री हुई, एनसीबी की एंट्री हुई और परत दर परत रहस्य खुलते जा रहे हैं.

सुशांत को न्याय दिलाकर रहेगी सीबीआई

उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ सुशांत के लिए न्याय चाहिए. लेकिन अभी इसमें कितने बड़े लोग इसके जद में आएंगे वो देखना बांकी है. मुझे लगता है कि जिस तरह से गवाहों को धमकाने, सबूतों को मिटाने और मामले को दबाने की कोशिश हो रही है. लेकिन अंततः सुशांत के मामले में न्याय सीबीआई दिलाकर रहेगी इस बात का हमे पूरा विश्वास है.

जेडीयू प्रवक्ता ने कही यह बात

वहीं जेडीयू प्रवक्ता राजीव रंजन ने रिया की गिरफ्तारी पर रिएक्शन देते हुए कहा, " एनसीबी की ओर से रिया की गिरफ्तारी से बिल्कुल साफ है कि अब अनुसंधान की दिशा बिल्कुल सही है और ड्रग माफियाओं के साथ फिल्म उद्योग के रिश्ते और सुशांत सिंह राजपूत की मौत में ड्रग ऐंगल की जो गुंजाइश दिखती है अब इस गिरफ्तारी के बाद निसंदेह इससे काफी हद तक इस अनुसंधान में मदद मिलेगी."

सच बहुत जल्द आएगा सामने

उन्होंने कहा, " कई शक्तियां रिया और भी गुनाहगारों को बचाने की कोशिश करती रही है. लेकिन अब एनसीबी, सीबीआई और ईडी के द्वारा जो लगातार अनुसंधान किए जा रहे हैं, उससे सच बहुत जल्द लोगों के सामने आ जाएगा."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
बिहार: SP-DSP समेत 57 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 49 इंस्पेक्टर का प्रमोशन
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 5.32 लाख मतदाता करेंगे वोट, 7 पर महागठबंधन आमने-सामने

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
होर्मुज स्ट्रेट में 7 तेल टैंकर तबाह, ईरान की चेतावनी- 'अगर...'
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
4 घंटे तक भूकंप के तेज झटकों से कांपता रहा तिब्बत, 16 की मौत, 46 घायल, जानें अपडेट
दिल्ली: फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
फटा नोट लेने से किया मना तो मार दिया थप्पड़, आहत डिलीवरी बॉय ने किया सुसाइड
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
चेकपोस्ट पर पुलिस वाले ने मांगा चाय-पानी का खर्च, ट्रक वाले ने पकड़ाया कप
Embed widget