एक्सप्लोरर

Bihar: ‘तेजस्वी यादव और उनके परिवार का भ्रष्टाचार से भरा है इतिहास’, उपेंद्र कुशवाहा का RJD नेता पर निशाना

Bihar Politics: उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि तेजस्वी यादव जनता को बरगलाने और सत्ता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. राजद के नेता सिर से पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त हैं.

Bihar News: राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार को रोहतास में मीडिया से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया. उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव और उनके परिवार का पूरा इतिहास भ्रष्टाचार से भरा हुआ है. ऐसे में तेजस्वी यादव दूसरों पर आरोप लगा रहे हैं. दरअसल, तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार पर 'डीके टैक्स' लेने के आरोप लगाए थे, जिसपर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि राजद के नेताओं का सिर से लेकर पांव तक भ्रष्टाचार में लिप्त होना जगजाहिर है.

RLM अध्यक्ष ने आगे कहा कि इनकी (तेजस्वी यादव) पूरी राजनीति दूसरों पर झूठे आरोप लगाने और अपनी बदनामी छुपाने पर आधारित है. कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार की सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार जनता के हित में अच्छा काम कर रही है. जबकि तेजस्वी यादव जनता को बरगलाने और सत्ता हासिल करने के लिए अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं. उनका मकसद केवल सत्ता प्राप्त करना है.

राजद का इतिहास जनता के सामने है- उपेंद्र कुशवाहा

उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि बिहार के लोगों को राजद के पिछले कार्यकाल के भ्रष्टाचार और कुशासन को कभी नहीं भूलना चाहिए. उन्होंने कहा राजद का इतिहास जनता के सामने है. जिनका पूरा परिवार भ्रष्टाचार और घोटालों में लिप्त है, वे एक-दूसरे पर कीचड़ उछालने की कोशिश कर रहे हैं. लेकिन, जनता अब जागरूक है और सच्चाई को समझती है.

इससे पहले गुरुवार को उपेंद्र कुशवाहा ने इंडिया गठबंधन पर भी हमला बोला था. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में जितनी भी पार्टियां हैं उनके बीच स्वार्थ के आधार पर मित्रता है. अलग-अलग पार्टियों के नेता अलग-अलग बयान देते हैं इसलिए स्वाभाविक तौर पर सिर फुटव्वल की स्थिति बन जाती है. एक तरफ लालू यादव ममता बनर्जी को इंडिया गठबंधन का नेतृत्व देने की बात कहते हैं दूसरी तरफ तेजस्वी यादव कहते हैं कि इंडिया गठबंधन है ही नहीं.

यह भी पढ़ें: 'महाराष्ट्र में लाखों वोट बाद में किए गए थे शामिल', अरविंद केजरीवाल के बयान पर तेजस्वी यादव का बड़ा दावा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
भरत तिवारी का एनकाउंटर फेक था? नौकरी के ऐलान से निशाने पर सम्राट सरकार
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
मांझी की मांग पूरी करेगी सरकार? अशोक चौधरी ने कह दी बड़ी बात
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Embed widget