एक्सप्लोरर

रामचरितमानस: शिक्षा मंत्री के बयान पर RJD में घमासान, पार्टी से विधायक विजय मंडल बोले- पवित्र ग्रंथ पर टिप्पणी करना गलत

Vijay Mandal Rection on Bihar Education Minister: विजय मंडल ने शुक्रवार को कहा कि वे इस ग्रंथ का सम्मान करते हैं. इस तरह की टिप्पणी देना गलत बात है.

रोहतास: बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर सिंह (Bihar Education Minister) के रामचरितमानस वाले बयान को लेकर बवाल मचा है. राजनीतिक गलियारों से तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. शुक्रवार को आरजेडी विधायक विजय कुमार मंडल ने अपनी पार्टी के मंत्री को लेकर रिएक्शन दिया है. विजय मंडल (RJD MLA Vijay Mandal) ने कहा कि यह हिंदू धर्म का पवित्र ग्रंथ है. वो उसका सम्मान करते हैं. इस पर इस तरह की टिप्पणी देनी तो नहीं चाहिए, लेकिन मुझे इस बात की पूरी जानकारी नहीं कि शिक्षा मंत्री ने ये टिप्पणी किस संदर्भ में जी होगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि वो इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं.

विजय मंडल बोले बयान का नहीं करते समर्थन

दिनारा के आरजेडी विधायक विजय मंडल ने समाहरणालय में कहा कि वे शिक्षा मंत्री के बयान के पक्ष में नहीं है. किसी भी धर्म के धार्मिक ग्रंथ को लेकर बयानबाजी से बचना चाहिए. किसी भी धर्म या फिर धार्मिक ग्रंथ को लेकर ऐसे बयान नहीं देना चाहिए. विजय मंडल ने साफ साफ कहा कि वो चंद्रशेखर सिंह के इस बयान का समर्थन नहीं करते हैं. हालांकि देखा जाए तो आरजेडी के बाकी नेता इस मामले को लेकर उनके पक्ष में हैं. वहीं नीतीश कुमार ने भी शुक्रवार को कैबिनेट बैठक के दौरान उनको काफी कुछ कहा है. बीजेपी उनके इस बयान से आग बबूला है. बीजेपी के कुछ नेता तो कह रहे कि भगवान राम से टकराने वालों की दशा हो जाती है. इस तरह का बयान देकर माफी नहीं मांगने पर उनकी भी दशा हो जाएगी.

शिक्षा मंत्री के बयान पर है भारी बवाल

बता दें कि नालंदा में शिक्षा मंत्री प्रोफेसर चंद्रशेखर सिंह ने रामचरितमानस को नफरत फैलाने वाला ग्रंथ बताया था. कहा था कि इस ग्रंथ में निचली जाति के लोगों को गालियां दी गई हैं. ये गलत है. उनको शिक्षा से वंचित रखने की बात कही गई है. इस तरह की कई बातें उन्होंने बोली थी. इसके बाद से ही देश भर में बवाल मच गया है. कई राज्यों के बीजेपी नेताओं ने उनके इस बयान पर प्रतिक्रिया दी है. इधर, शिक्षा मंत्री ने कहा था कि वो इस बयान से नहीं पलटेंगे. किसी भी हाल में माफी नहीं मांगेगे. अयोध्या के संत ने तो उनकी जीव काटने वाले को 10 करोड़ रुपये देने तक का एलान कर दिया था. इस पर भी उन्होंने कहा था कि उनकी जान ले लें पर वो बयान पर अडिग रहेंगे.

इनपुट- रंजन सिंह

यह भी पढ़ें- Makar Sankranti Date: आज दही-चूड़ा मनाएंगे या नहीं? 14 और 15 जनवरी को लेकर क्या है मानना? जानें सटीक बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पवर्तारोही निर्मल पुर्जा की मौत, ब्रॉड पीक पर बर्फीले तूफान ने ली जान
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
क्राइम-थ्रिलर से कॉमेडी तक, वीकेंड पर फ्री में देख डालिए प्राइम वीडियो की टॉप 7 सीरीज, देखिए लिस्ट
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
‘आतंकियों ने पूछे जाति और धर्म’, कुलगाम में गोली मारने से पहले की गई पहचान
Embed widget