एक्सप्लोरर

हर तस्वीर कुछ कहती है! मुंगेर पहुंचकर राजीव गांधी की याद कैसे राहुल गांधी ने कर दी ताजा?

Rahul Gandhi: खानकाह रहमानी से राहुल गांधी के घर से पुराना संबंध है. पूर्वज यहां आते-जाते रहे हैं. पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, राजीव गांधी के अलावा सोनिया गांधी भी आ चुकी हैं.

'वोटर अधिकार यात्रा' के तहत बीते गुरुवार (21 अगस्त, 2025) को कांग्रेस नेता राहुल गांधी, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव समेत अन्य विपक्षी दल के नेता मुंगेर पहुंचे थे. इसी क्रम में शुक्रवार (22 अगस्त, 2205) को मुंगेर स्थित खानकाह रहमानी में जाकर मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी से इन नेताओं ने मुलाकात की. मुलाकात की तस्वीर जो आई है उसने 1985 की याद ताजा कर दी है. 

राहुल गांधी की जो तस्वीर आई, वह 1985 से मेल खा रही है. जिस अंदाज में राहुल गांधी मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी से बैठकर बात कर रहे हैं कुछ उसी अंदाज में 1985 में जब उनके पिता राजीव गांधी यहां आए थे तो वे भी कुछ इसी तरह बैठकर फैसल रहमानी के दादा मिन्नतुल्लाह रहमानी से मिले थे. इस तरह 1985 की तस्वीर 2025 में एक बार फिर से ताजा हो गई है.

क्या बोले अहमद वली फैसल रहमानी?

खानकाह रहमानी के वर्तमान उत्तराधिकारी मौलाना अहमद वली फैसल रहमानी ने कहा राहुल गांधी के आने की कोई चर्चा नहीं थी. अचानक प्रोग्राम बना और मुझे पता चला कि राहुल गांधी खानकाह रहमानी आ रहे हैं. खानकाह रहमानी से राहुल गांधी के घर से पुराना संबंध है. पूर्वज यहां आते-जाते रहे हैं. पंडित नेहरू, महात्मा गांधी, राजीव गांधी के अलावा सोनिया गांधी भी आ चुकी हैं. आज यहां आकर राहुल गांधी ने वर्षों के संबंध को बरकरार रखा है. फैसल रहमानी ने कहा कि वर्तमान सरकार जिस तरह की राजनीति कर रही है वह गलत है. देश में अमन-चैन बरकरार रहे इस पर राहुल गांधी से चर्चा हुई. एसआईआर पर बात हुई.

दूसरे दिन भी मुंगेर में की यात्रा

बता दें कि बीते गुरुवार को राहुल गांधी मुंगेर पहुंचे थे तो शाम हो गई थी. बारिश के बीच थोड़ी देर लोगों को संबोधित किया था. तेजस्वी ने भी एसआईआर पर लोगों को संबोधित किया था. इसके बाद दूसरे दिन आज (शुक्रवार) यात्रा हुई. राहुल गांधी की यात्रा सुबह 9 बजे सफियासराय  से शुरू हुई. कौड़ा मैदान, पुलिस लाइन होते हुए घोरघट तक गई. इस यात्रा में जगह-जगह भारी संख्या में महागठबंधन के कार्यकर्ता हाथों में झंडा लगाकर तेजस्वी और राहुल गांधी का नारा लगाते दिखे.

यह भी पढ़ें- 'बिहार में घुसपैठिए हैं तो…', PM मोदी और अमित शाह का नाम लेकर प्रशांत किशोर ने क्या कह दिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget