एक्सप्लोरर

वोटर अधिकार यात्रा: बिहार में राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'दलित भाइयों से कहना चाहता हूं…'

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने कहा कि ये बीजेपी के लोग आपसे सारे के सारे अधिकार छीनना चाहते हैं. 65 लाख वोट कटे हैं. ये आपकी आवाज को कभी नहीं दबा सकते हैं हम आपके साथ हैं.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी वोटर अधिकार यात्रा के तहत बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए एक बड़ा संदेश दिया है. राहुल गांधी ने कहा, "मैं सारे दलित भाइयों से कहना चाहता हूं आप याद रखिए आजादी से पहले आपकी क्या हालत थी. आपको अछूत कहा जाता था, लोग छूते भी नहीं थे, मारा जाता था. जो भी आपको अधिकार मिले हैं संविधान के कारण मिले हैं. संविधान ने आपको अधिकार दिए हैं."

राहुल गांधी ने कहा, "मेरे जो दलित भाई हैं आप भूलिए मत, ये संविधान अंबेडकर जी ने देश को दिया है. ये कोई मामूली किताब नहीं है. ये हमारे लिए पवित्र किताब है. ये किताब हिंदुस्तान की किताब है. हमारी सोच की, हमारी विचारधारा की किताब है."

वोटर अधिकार यात्रा का बताया मकसद

कांग्रेस नेता ने इस दौरान बीजेपी पर वोट चोरी करने का आरोप लगाते हुए हमला बोला. कहा कि हमें मालूम है कि ये (बीजेपी) बिहार में चुनाव चोरी करने की कोशिश कर रहे हैं, इसलिए हमने यहां वोटर अधिकार यात्रा शुरू की है, ताकि इन लोगों को पता चल जाए कि बिहार की जनता होशियार है, सावधान है और बीजेपी व चुनाव आयोग को बिहार में एक भी वोट चोरी नहीं करने देगी. 

राहुल गांधी ने कहा कि ये बीजेपी के लोग आपसे सारे के सारे अधिकार छीनना चाहते हैं. 65 लाख वोट कटे हैं. लिस्ट निकालिए और देखिए उसमें ईबीसी हैं, दलित हैं, अल्पसंख्यक हैं, पिछड़े वर्ग के लोग हैं, गरीब हैं, किसान हैं, एक अमीर आदमी का नाम नहीं है. वोट चोरी ये गरीबों से कर रहे हैं. क्योंकि ये आपकी आवाज को दबाना चाहते हैं. ये आपकी आवाज को कभी नहीं दबा सकते हैं हम आपके साथ हैं.

बता दें कि बिहार में वोटर अधिकार यात्रा जारी है. आज (गुरुवार) राहुल गांधी समेत तमाम विपक्ष के नेताओं ने जानकी मंदिर में पूजा-अर्चना की. अभी यह यात्रा जारी रहेगी.

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
नवादा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, बुलेट बाइक और 50 हजार की थी मांग... पति समेत 10 पर FIR
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
'हनुमान जी का अपमान करने वाली BJP को...', बांकीपुर उपचुनाव के बीच प्रशांत किशोर ने साधा निशाना
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
बिहार में कुछ बड़ा होने वाला है? CM सम्राट ने बुलाई NDA की बड़ी बैठक, नीतीश कुमार भी होंगे शामिल
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार
तेजस्वी यादव के आप्त सचिव केंद्र में प्रतिनियुक्त, NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर बने प्रीतम कुमार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
Alpha Box Office Collection Day 7: आलिया भट्ट की 'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई, जानें- कलेक्शन
'अल्फा' की हर दिन घट रही कमाई, एक हफ्ते बाद भी 50 करोड़ का आंकड़ा नहीं छू पाई फिल्म
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
दिल्ली को खूब परेशान करेगी बारिश, अभी थमने के आसार नहीं... लोगों को सतर्क रहने की सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
इंजन नहीं, अब कार खरीदने से पहले भारतीय सबसे ज्यादा देखते हैं ये 5 फीचर्स
Embed widget