एक्सप्लोरर

'किसके कंधे पर बंदूक रखकर...', चिराग पासवान के चुनाव लड़ने के ऐलान पर पप्पू यादव का BJP पर निशाना

पप्पू यादव ने चिराग पासवान के जरिए 'जंगलराज' के लिए कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराने पर उन्हें आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि रामविलास पासवान कांग्रेस के साथ मंत्री बने थे. चिराग को यह नहीं भूलना चाहिए.

MP Pappu Yadav: बिहार में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नेताओं की बयानबाजी में तेजी आई है. पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने रविवार को आरा के एक निजी होटल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चिराग पासवान पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने चिराग पासवान के बिहार से चुनाव लड़ने की घोषणा पर तंज कसते हुए कहा, "चुनाव लड़ना सबका सपना होता है. सबको पिता की विरासत मिली हुई है."

'चिराग को अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के समर्थन'

साथ ही उन्होंने चिराग पर अप्रत्यक्ष रूप से बीजेपी के समर्थन का आरोप लगाते हुए कहा, "मोदी जी के हनुमान हैं. यह तय करना भाजपा का काम है कि चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में होगा या चिराग पासवान के. देखना है किसके कंधे पर बंदूक रखकर चलाई जाएगी."

प्रशांत किशोर पर बिना नाम लिए कटाक्ष करते हुए पप्पू यादव ने कहा, "कुछ लोग पैसा लेकर राजनीति कर रहे हैं, केवल नीतीश कुमार को गाली देते हैं, लेकिन बीजेपी पर कुछ नहीं बोलते. बीजेपी हमेशा पीछे से वार करती है."

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा-जदयू के रिश्तों में अब दरार साफ दिख रही है. "नीतीश कुमार को कमजोर करने की तैयारी हो रही है. जदयू को अब सोचना होगा कि चुनाव के बाद भाजपा क्या करेगी."

सत्ता में व्याप्त भ्रष्टाचार और माफिया राज पर हमला बोलते हुए पप्पू यादव ने कहा, "बिहार में सबसे बड़ी ज़रूरत है अपराध, बालू और शराब माफिया को मिटाने की है. आम आदमी को सियासत नहीं, आर्थिक आज़ादी चाहिए. भाजपा और जदयू ने पिछले 20 वर्षों में बिहार को बर्बाद कर दिया है."

20 साल के जंगलराज वाले बयान पर क्या कहा?

उन्होंने चिराग पासवान के '20 साल के जंगलराज' वाले बयान को भी आड़े हाथों लिया. "रामविलास पासवान कांग्रेस के साथ मंत्री बने थे. चिराग को यह नहीं भूलना चाहिए. आज जो लोग मंच साझा कर रहे हैं, उनमें से कई बालू, शराब और गांजा तस्करी से जुड़े रहे हैं."

पप्पू यादव ने अंत में कहा कि कांग्रेस जदयू को सम्मान देने के लिए तैयार है, लेकिन बीजेपी चारों ओर से घेराव कर रही है. यह तय करना बिहार की जनता को है कि आने वाले दिनों में राज्य का स्वरूप क्या होगा. 

ये भी पढ़ें: Bihar Elections 2025: 'बिहार में सभी 243 सीटों पर चुवान लड़ेंगे', बोले चिराग पासवान- अब जनता बताए...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
एंटी पेपर लीक बिल: चिराग पासवान बोले, 'कानून को और...'
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET आंदोलन: सम्राट सरकार झुकी! छात्रों पर हुए केस वापस
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
NEET प्रदर्शन मामले में जन सुराज की 3 मांगें, मानेगी सम्राट सरकार?
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी
बिहार NEET आंदोलन: 355 को जेल, 91 पुलिसकर्मी घायल, आंकड़े जारी

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
CJP के अल्टीमेटम पर एक्शन में सरकार, अब उठाने जा रही ये बड़ा कदम
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
चीन ने तरेरी आंख, US को दी जवाबी कार्रवाई की धमकी, जानें पूरा मामला
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
राजनीति में आएंगे अभिजीत दीपके? शिंदे के मंत्री का खुलासा
CWG 2026: ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
ज्ञानेश्वरी यादव ने 199 किलो वजन उठाकर रचा इतिहास, पीएम मोदी ने दी बधाई
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
Xप्लेन: भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
भारत में घटते Gen Z वोटर्स! क्या वाकई फैसले लेने के काबिल है?
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
विजय सरकार के आदेश को मद्रास HC से झटका, जानें क्या है पूरा मामला
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
Embed widget