एक्सप्लोरर

पटना में वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन, गर्दनीबाग में जुटे AIMPLB समेत कई मुस्लिम संगठन

Waqf Amendment Bill: प्रदर्शन को सुबह 11 बजे से शुरू होना था. समय से पहले ही काफी लोग गर्दनीबाग में इकट्ठा हो गए. इमारत-ए-शरिया और अन्य संगठनों के साथ आरजेडी के नेता भी इस प्रदर्शन में दिखे.

Waqf Amendment Bill Protest: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ मुस्लिम संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया है. पटना के गर्दनीबाग में बड़ी संख्या में मुस्लिम संगठन बुधवार (26 मार्च, 2025) को एकजुट हुए. इस धरना में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (AIMPLB) समेत आठ से ज्यादा ऐसे संगठन हैं जो इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं. अलग-अलग राज्यों से भी मुस्लिम नेता पहुंचे हैं. 

इस प्रदर्शन को सुबह 11 बजे से शुरू होना था. समय से पहले ही काफी लोग गर्दनीबाग में इकट्ठा हो गए. इमारत-ए-शरिया और अन्य संगठनों के साथ आरजेडी के नेता भी इस प्रदर्शन में दिखे. लालू प्रसाद यादव और उनके बेटे तेजस्वी यादव ये भी पहुंचे थे. उन्होंने साफ-साफ कहा कि आखिरी दम तक हम इस बिल का विरोध करते रहेंगे. क्योंकि ये बिल असंवैधानिक है. यह मुसलमानों का हनन करने वाला है. 

आज पटना में प्रदर्शन हो रहा है तो कहीं न कहीं एक संदेश और आखिरी अपील नीतीश कुमार से की गई है कि आप और आपकी पार्टी पार्लियामेंट में इसका विरोध करे. प्रदर्शन में मौजूद एक मुस्लिम आरजेडी नेता ने कहा कि केंद्र सरकार मोदी सरकार ये चाहती है कि वक्फ के जितने भी जायदाद हैं उनको किसी न किसी तरीके से अपने कब्जे में लिया जाए.

वक्फ संशोधन बिल को लेकर सदन में भी हुआ हंगामा

वक्फ संशोधन बिल को लेकर विपक्ष के विधायकों ने आज विधानसभा के बजट सत्र में भी हंगामा किया. नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की. हंगामा इतना हुआ कि अंत में विधानसभा के स्पीकर ने दोपहर दो बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया.

दूसरी ओर असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम का भी साथ इस प्रदर्शन में मिला है. एआईएमआईएम के विधायक अख्तरुल ईमान गर्दनीबाग पहुंचे. उन्होंने तमाम मुस्लिम संगठनों का साथ दिया.

यह भी पढ़ें- वक्फ विधेयक पर सदन में हंगामा, विपक्ष ने कहा- 'चुप्पी तोड़ें नीतीश', 2 बजे तक कार्यवाही स्थगित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
JPSC विवाद: कोर्ट के स्टे पर JDU-BJP से बड़ा बयान, 'सोरेन सरकार...'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
उपेंद्र कुशवाहा बनना चाहते हैं CM? नीतीश का नाम लेकर बोले- 'मैं जो…'
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का
चीनी पर श्रवण कुमार बोले- 'सब डायबिटीज के शिकार हो रहे', विपक्ष भड़का

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget