एक्सप्लोरर

रोहतास के डेहरी नगर परिषद की सोनी कुमारी को राष्ट्रपति भवन से विशेष सम्मान, रात्रि भोज में होंगी शामिल

Pradhan Mantri Awas Yojana: प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेहतर आवास निर्माण के लिए सोनी कुमारी को राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज में शामिल होने के लिए बुलाया गया है. जिसपर उन्होंने खुशी जताई है.

Republic Day 2025: बिहार के रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद वार्ड-11 की रहने वाली सोनी कुमारी को राष्ट्रपति ने गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है. यही नहीं, उन्हें राष्ट्रपति भवन में रात्रि भोज के लिए भी न्यौता दिया गया है. सोनी को यह गौरव प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत बेहतर आवास निर्माण के लिए प्राप्त हुआ है. वह राज्य के सभी नगर निकायों से यह सम्मान पाने वाली अकेली महिला हैं.

आवास निर्माण में आदर्श बनकर उभरी सोनी कुमारी 
सोनी कुमारी को वित्तीय वर्ष 2018-2019 में प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला था. उन्होंने योजना के तहत दी गई राशि का उपयोग करते हुए सभी मानकों के अनुरूप अपने आवास का निर्माण करवाया. वर्तमान में वह अपने पति ओम प्रकाश और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ उसी मकान में रहती हैं. उनके आदर्श निर्माण कार्य को देखते हुए उनका चयन इस विशेष सम्मान के लिए किया गया है.

महिला महाविद्यालय, डालमियानगर से स्नातक की पढ़ाई करने वालीं सोनी कुमारी 2013 से विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं में कार्यरत रही हैं. वर्तमान में वह राष्ट्रीय जीविका मिशन में सामुदायिक प्रेरक के रूप में काम कर रही हैं.

सम्मान मिलने पर क्या बोली सोनी कुमारी?
सोनी कुमारी ने बताया मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2018-19 में लाभ मिला था. जिसकी राशि कोरोना काल के दौरान 2020 में प्राप्त हुई. योजना की दो लाख रुपये की सहायता और अपनी बचत से मैंने अपने घर का निर्माण किया. इस प्रकार का सम्मान यह साबित करता है कि मेहनत और ईमानदारी का परिणाम हमेशा अच्छा ही होता है.

क्या कहती हैं मुख्य पार्षद?
डेहरी डालमियानगर नगर परिषद की मुख्य पार्षद शशि कुमारी ने कहा, "सोनी कुमारी का चयन हमारे नगर परिषद और पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है. यह दिखाता है कि हमारा क्षेत्र भी देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.

क्या कहते हैं अधिकारी?
नगर विकास विभाग के आईसीसी विशेषज्ञ रमेश देव ने कहा, "सोनी कुमारी ने आयुष्मान कार्ड, राशन कार्ड और अन्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया है. उनके द्वारा आवास योजना के तहत बेहतर निर्माण कार्य को लेकर राष्ट्रपति भवन से निमंत्रण प्राप्त होना पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है. कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण स्वरूप ने बताया कि बिहार के 38 जिलों के सभी नगर निकायों में से केवल डेहरी डालमियानगर परिषद की सोनी को यह सम्मान मिला है. पूरे देश में मात्र छह लोगों का चयन हुआ है, जो बेहद खास है. यह नगर परिषद के लिए गर्व का क्षण है.

यह भी पढ़ें: गोपालगंज थावे डाइट में रसोइया का मर्डर या सुसाइड? मोबाइल में मिले अहम सबूत, मां ने 3 लोगों पर लगाए आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
TRE-3 पेपर लीक: MBBS डॉक्टर गिरफ्तार, संजीव मुखिया गैंग का था
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
प्रशांत किशोर वापस लेंगे बांकीपुर से नामांकन? BJP को किया चैलेंज
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
NEET आंदोलन के छात्रों को सरकारी नौकरी और पेंशन, किसने किया ऐलान?
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के
'सम्राट चौधरी माफी मांगें', सुधाकर सिंह भाजपा पर भड़के

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Dog Cancer Detection: कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
कैंसर की जांच का नया तरीका, कुत्ते सूंघकर करेंगे पहचान
Embed widget