एक्सप्लोरर

BJP-JDU नहीं... राजनीति के 'चाणक्य' करेंगे RJD की मदद! पार्टी बनाने के बाद प्रशांत किशोर ने रख दी बड़ी शर्त

Prashant Kishor News: आरजेडी प्रशांत किशोर को बीजेपी की बी टीम कह रही है इस बीच पीके ने बड़ा ऐलान कर दिया है. पढ़िए उन्होंने मदद करने के पीछे क्या कुछ मांग की है.

Prashant Kishor: चुनावी रणनीतिकार और राजनीति के 'चाणक्य' तक कहे जाने वाले प्रशांत किशोर जिस जन सुराज (Jan Suraaj) अभियान को चला रहे थे वह अब दल में बदल चुका है. दो अक्टूबर को उन्होंने आधिकारिक रूप से इसका ऐलान कर दिया. पार्टी भी बन गई. 2024 में प्रदेश की चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव में लड़ने के साथ-साथ 2025 में सभी 243 सीटों पर लड़ने की वे घोषणा कर चुके हैं. इस बीच प्रशांत किशोर ने एक और बड़ी बात कह दी है. पीके चुनाव में एक पार्टी की मदद कर सकते हैं और वह बीजेपी (BJP) या जेडीयू (JDU) नहीं बल्कि आरजेडी (RJD) है.

आरजेडी की मदद के पीछे क्या है पीके की शर्त?

प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने के बाद एक न्यूज़ चैनल से हाल ही में बातचीत की है. बातचीत के दौरान पीके ने लालू प्रसाद यादव की पार्टी आरजेडी की मदद की बात कही है और इसके पीछे एक शर्त भी रख दी है. प्रशांत किशोर ने कहा, "लालू जी, तेजस्वी यादव ये घोषणा कर दें कि बिहार में यादव समाज का जो सबसे काबिल व्यक्ति है वो आरजेडी का नेता बन सकता है, मुख्यमंत्री बन सकता है, तो मैं कह रहा हूं कि दल अनाउंस हुआ है मैं आरजेडी की मदद करूंगा. वो घोषित करके दिखाएं."

पीके को आरजेडी के नेता बता रहे बी टीम

बता दें कि प्रशांत किशोर इस तरह की चुनौती पहले भी दे चुके हैं. हालांकि आरजेडी की ओर से बार-बार यह कहा जा रहा है कि प्रशांत किशोर बीजेपी की बी टीम हैं. यह बयान मीसा भारती और आरजेडी के कई नेताओं की ओर से दिया जा चुका है. अब एक बार फिर प्रशांत किशोर ने आरजेडी को चैलेंज दे दिया है. अब देखना होगा कि इस पर आरजेडी की ओर से क्या कुछ प्रतिक्रिया आती है. पीके ने बयान देकर माहौल फिर से गर्म कर दिया है. 

उधर दूसरी ओर जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पार्टी बनाने के बाद एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा है कि 2025 में बिहार का मुख्यमंत्री जन सुराज से होगा. कौन होगा इसका चयन जो जीते हुए उम्मीदवार यानी एमएलए आएंगे वो चुनकर बताएंगे कि कौन होगा.

यह भी पढ़ें- Bihar News: जन सुराज के अध्यक्ष मनोज भारती का कहां और कैसा है गांव? ग्रामीणों की जगी अपने बेटे से उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
सौरव दास-आशुतोष रांका की जमानत पर चिराग पासवान बोले- 'अगर बार-बार…'
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बिहार: विपक्ष के विरोध पर BJP का पलटवार, चलाएगी 'लोकतंत्र बचाओ, भीड़तंत्र हटाओ' अभियान
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
बेगूसराय: दारोगा ने महिला डांसर को मारा थप्पड़, पिस्टल लहराई, मची अफरा-तफरी
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल
किशनगंज में हाथियों का तांडव, बुजुर्ग को मार डाला, मासूम घायल

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget