एक्सप्लोरर

तेजस्वी यादव ने कहा- 'एक करोड़ नौकरी देंगे', प्रशांत किशोर बोले- 'अज्ञानता देखिए, कैसे धूल झोंक रहे'

Prashant Kishor Targeted Tejashwi Yadav: प्रशांत किशोर ने लोगों से कहा कि तेजस्वी यादव को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है. उन्होंने पहली कलम से नौकरी वाली बात भी याद दिलाई.

Prashant Kishor News: 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए तमाम पार्टियों की ओर से घोषणा पत्र जारी किए जा रहे हैं. घोषणा पत्र में जो वादे किए जा रहे हैं उसको लेकर बयानबाजी भी हो रही है. आरजेडी के घोषणा पत्र में एक करोड़ सरकारी नौकरी की बात कही गई है जिसको लेकर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने सोमवार (15 अप्रैल) को प्रतिक्रिया देते हुए तंज कसा है. उन्होंने तेजस्वी यादव को निशाने पर लिया.

आरजेडी के घोषणा पत्र में एक करोड़ नौकरी देने के वादे पर प्रशांत किशोर ने कहा कि पहली कलम से ही 10 लाख नौकरी देने का वादा करने वाले तेजस्वी की अज्ञानता देखिए, कैसे आंखों में धूल झोंक रहे हैं. प्रदेश के लोगों को उन्हें गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है.

लालू-राबड़ी राज की प्रशांत किशोर ने दिलाई याद

दरअसल, बीते शनिवार को आरजेडी अपना घोषणा पत्र जारी किया है. इसमें पूरे देश में एक करोड़ नौकरी देने का वादा किया गया है. तेजस्वी ने कहा है कि अगर हमारी सरकार आएगी तो 15 अगस्त से पूरे देश में नौकरी देना शुरू करेंगे. प्रशांत किशोर ने कहा कि जिनके मां-बाबू (लालू-राबड़ी) 15 सालों तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे, उन्होंने एक रोजगार तो दिया नहीं और तेजस्वी ने सरकार में आते ही कहा था कि हम पहली कैबिनेट में पहली कलम से 10 लाख नौकरी दे देंगे.

पीके ने कहा कि उक्त बयान तेजस्वी की अज्ञानता को दिखाता है कि यदि आप 10 लाख नौकरी दे रहे हैं तो पहली कैबिनेट में एक सिग्नेचर करके कैसे 10 लाख नौकरियां दे देंगे? नौकरी देने के लिए एक प्रक्रिया है जिसके तहत नौकरी के लिए नियमावली है, नौकरी में कितने पद होंगे, आवेदन की प्रक्रिया है, आवेदनकर्ता की योग्यता है.

प्रशांत किशोर ने तंज कसते हुए कहा कि अगर आप (तेजस्वी यादव) मुख्यमंत्री के लड़के होते हुए भी 10वीं पास नहीं कर पाएं हैं तो आपको कलम चलाना कितना आता होगा? कहा कि तेजस्वी यादव अभी शायद सिग्नेचर करना सीख रहे हैं. सीख जाएंगे तो 10 लाख लड़कों को नौकरियां मिल जाएंगी.

यह भी पढ़ें- कन्हैया कुमार को दिल्ली से टिकट मिलने पर आई पप्पू यादव की प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
तेज प्रताप को देख सम्राट चौधरी ने छोड़ दी VIP कुर्सी? पीछे जाकर बैठे
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
AK-47 गोलीकांड के बाद सीवान पहुंचे इमरान प्रतापगढ़ी, कह दी बड़ी बात
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें
बांकीपुर: रिजल्ट से पहले चुनाव आयोग क्यों पहुंचे प्रशांत किशोर? जानें

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
पप्पू यादव की पत्नी के घर के बाहर प्रदर्शन, सांसद बोले- 'आओ न कल…’
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM मोदी ने ऐसा कहा?
'जंतर-मंतर पर जिसने किया प्रदर्शन, नर्क हो जाएगा जीवन', PM ने ऐसा कहा?
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
'वैचारिक छाप छोड़ने की जल्दी', हॉकी टीम की जर्सी का रंग बदलने पर भड़के कांग्रेस अध्यक्ष
Embed widget