एक्सप्लोरर

कन्हैया कुमार को दिल्ली से टिकट मिलने पर आई पप्पू यादव की प्रतिक्रिया, कही बड़ी बात

Papu Yadav: पप्पू यादव ने सोमवार को एक्स पर अपना रिएक्शन दिया है. कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में बिहार की बेगूसराय सीट से चुनाव लड़े थे. इस बार दिल्ली से टिकट मिला है.

Pappu Yadav Reaction on Kanhaiya Kumar: कन्हैया कुमार को कांग्रेस ने उत्तर पूर्वी दिल्ली से टिकट दिया है. रविवार (14 अप्रैल) को कांग्रेस की ओर से जारी हुई एक लिस्ट में कन्हैया कुमार का नाम सामने आया. कांग्रेस की लिस्ट में तीन राज्यों के 10 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई है. कन्हैया कुमार को बिहार से बाहर दिल्ली से टिकट मिलने पर पप्पू यादव (Pappu Yadav) ने सोमवार (15 अप्रैल) को एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

पप्पू यादव ने एक्स पर लिखा, "कन्हैया कुमार जी को बिहार से बाहर दिल्ली से टिकट मिला। उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं! संघर्षशील युवा चेहरों को अवसर मिलेगा तभी राजनीति बदलेगी!"

बता दें कि कन्हैया कुमार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी मनोज तिवारी को चुनौती देंगे. बीते रविवार को कांग्रेस ने जो लिस्ट जारी की है उसमें दिल्ली की तीन, पंजाब की छह और उत्तर प्रदेश की एक लोकसभा सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा की गई है.

कौन है कन्हैया कुमार?

कन्हैया कुमार बिहार के बेगूसराय के रहने वाले हैं. 37 वर्षीय कन्हैया कुमार 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के टिकट पर बेगूसराय से ही चुनाव लड़े थे. हालांकि हार गए थे. इस बार दूसरा मौका है लेकिन सीट और पार्टी अलग है. 2019 में उन्होंने बेगूसराय से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा था. इस बार मनोज तिवारी के खिलाफ कांग्रेस के टिकट पर लड़ने वाले हैं.

2019 के चुनाव में कन्हैया कुमार को 4 लाख से अधिक वोटों से हार का सामना करना पड़ा था. वह जेएनयूएसयू के अध्यक्ष रह चुके हैं. कन्हैया कुमार 2021 में कांग्रेस में शामिल हुए. 2023 में उन्हें कांग्रेस कार्य समिति में शामिल किया गया. इसके बाद अब कांग्रेस ने उन्हें लोकसभा चुनाव में उतार दिया है.

पप्पू यादव हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं लेकिन पूर्णिया सीट आरजेडी के पास है. ऐसे में पप्पू यादव पूर्णिया सीट से निर्दलीय ही मैदान में उतरे हैं. देखना होगा कि इन दोनों नेताओं पर जनता कितना भरोसा जताती है.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections 2024 :'संविधान बदलने वालों की जनता आंख निकाल लेगी', लालू यादव ने बीजेपी को किया खबरदार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
प्रशांत किशोर की मुश्किलें बढ़ीं! थाने में शिकायत, CM सम्राट से जुड़ा है मामला
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
बिहार टेंडर घोटाले में हाईकोर्ट ने ED की कार्यशैली पर उठाए सवाल, लगाई फटकार
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान
'इतना बड़ा बिहार है हत्या तो होगी क्या करें', JDU के मंत्री का बेतुका बयान

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
'BJP और बसपा से मिला कैबिनेट मंत्री पद का ऑफर', कांग्रेस नेता अजय राय का दावा
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
भारत-वेस्टइंडीज ने 105 छक्के लगाकर रचा इतिहास, टूटा बैटिंग का महारिकॉर्ड
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'रामायण' के मुरीद हुए एस.एस. राजामौली, नितेश तिवारी और नमित मल्होत्रा की जमकर की तारीफ
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
'परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें', सपा पर बरसे CM योगी
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
दिल्ली: अंकिता भंडारी को न्याय के लिए NSUI का कैंडल मार्च, BJP पर निशाना
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
एनिमी के गाने पर थिरकी हसीना, मूव्स देख डोला यूजर्स का दिल
Plastic Bucket Cleaning Tips: गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
गंदी और चिपचिपी हो गई है बाल्टी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Embed widget