एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: नेताओं की सुरक्षा के पीछे प्रशांत किशोर ने बताई असली वजह, इस मामले में की बिहार की तारीफ

Bihar Politics: प्रशांत किशोर बिहार के दौरा पर निकले हुए हैं. वहीं, वैशाली में उन्होंने बिहार की राजनीतिक माहौल और व्यवस्था को लेकर नेताओं पर हमला बोला.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के दौरान वैशाली में एक सभा को संबोधित करते हुए बुधवार को चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि आज हम जिसको बटन दबाकर राजा बना रहे हैं, रात में आने कि बात छोड़ दीजिए वो दिन में भी सुध लेने नहीं आ रहा हैं. कभी दिन में गलती से आ भी जाता है तो इतनी पुलिस और सुरक्षा लेकर चलता है कि कोई भेंट भी नहीं कर सकता है. नेता जो सुरक्षा लेकर चलता है, वो इसलिए चलता है ताकि आप उससे पूछ ना लें कि आपने जो वादा किया था उसका क्या हुआ? इसलिए नेता आपसे बचने के लिए सुरक्षा लेकर चलता है. हम पिछले 190 दिन से ज्यादा बिहार के गांव-गांव घूम रहे हैं. इतनी बड़ी व्यवस्था है लेकिन हमारे साथ एक भी सिपाही नहीं है. हमको आज तक किसी ने गाली भी नहीं दी है.

इस बात को बताने के लिए ही पदयात्रा कर रहे हैं- प्रशांत किशोर 

प्रशांत किशोर ने कहा कि नेताओं का चेहरा देख कर वोट देना बंद कीजिए और अपने बच्चों का चेहरा देखकर वोट दीजिए. नेता आकार कहते हैं कि देश के लिए वोट दीजिए, जाति के लिए वोट दीजिए, बिहार के लिए वोट दीजिए लेकिन हम कह रहे हैं कि एक बार आप अपने बच्चों के लिए वोट दीजिए, बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट दीजिए, यही बताने के लिए पदयात्रा कर रहे हैं. 

'आप से आशीर्वाद मांगने आए हैं'

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि हम आप से वोट नहीं मांग रहे हैं और न ही हम चंदा मांग रहे हैं. हम आप से आशीर्वाद मांगने आए हैं, जिस काम को हम करने के लिए सोचें हैं वो बहुत ही मुश्किल काम है. पिछले 195 दिन से चल रहे हैं अभी 40 हजार गांव में जाना है, अगले डेढ़ साल और चलना है. पिछले 50 साल की जमी हुई काई को छुड़ा सकें और बिहार की दुर्दशा को सुधारा जा सके.

सभी पार्टियों पर साधा निशाना

प्रशांत किशोर ने कहा कि आपने सब का राज बना कर देख लिया. आपने कांग्रेस का राज बनाया, लालू, नीतीश और मोदी का राज बनाकर देख लिया लेकिन आपको किसी के राज से कोई लाभ नहीं हुआ. अब आप अगर प्रशांत किशोर का राज बना देंगे तो भी आपको कोई लाभ नहीं होगा तो अबकी बार जनता की सरकार बनानी है.

ये भी पढ़ें: Tejashwi Yadav News: बीजेपी पर क्यों भड़के तेजस्वी यादव? कहा- झूठ बोलने में होलसेलर और डिस्ट्रीब्यूटर है यह पार्टी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
अनंत सिंह ने बयान बदला, 9 आदमी की हत्या वाले में अब लालू को घसीटा
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
बिहार: सुधा की तर्ज पर मिलेंगी फ्रेश मछलियां, इन 13 शहरों में खुलेंगे कियोस्क
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में नहीं होगी टूट, तीनों विधायक माने, JDU को फायदा
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की
'गोली मारनी है तो सम्राट चौधरी से बड़ा अपराधी...', PK का तंज, BJP भड़की

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget