एक्सप्लोरर

Prashant Kishor: प्रशांत किशोर ने कर दिया बड़ा दावा, इंडिया गठबंधन क्या... BJP की भी बोलती हो जाएगी बंद!

Prashant Kishor News: पीके ने कहा कि उनका पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल, अस्पताल जब सुधरेगा तो सुधरेगा लेकिन लोगों के लिए रोजी-रोजगार की व्यवस्था वो करेंगे.

Prashant Kishor Latest News: चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने एक बड़ा दावा कर दिया है. इस दावे को इंडिया गठबंधन या बीजेपी के नेता सुन लें तो बोलती बंद हो जाएगी. सोमवार (20 मई) को पीके ने अपना बयान जारी किया है. प्रशांत किशोर ने कहा कि लोगों ने बताया कि बिहार में सबसे ज्यादा परेशान बुजुर्ग लोग हैं, जो मजदूरी भी नहीं कर सकते हैं. उन्होंने वादा किया कि जन सुराज सत्ता में आती है तो 60 साल से अधिक उम्र की महिला और पुरुषों के लिए हर महीने दो हजार रुपये पेंशन की व्यवस्था की जाएगी.

प्रशांत किशोर ने कहा कि इस बार हम संकल्प लेकर आए हैं. हमने किसी नेता और दल का नहीं आपका हाथ पकड़ा है, आपके बच्चों का हाथ पकड़ा है. दो साल में जैसे आप दही को मथकर मक्खन निकालते हैं, वैसे ही समाज को मथकर, बिहार को मथकर ऐसे लोगों को निकालेंगे, जिसको आपके आशीर्वाद और वोट से जिताकर लाएं और जनता का राज बनाएं. दो साल में जनता का राज बनेगा.

बिहार में ही मिलेगा रोजी-रोजगार- बोले पीके

पीके ने कहा कि हमारा पहला संकल्प है, नाली-गली बने चाहे ना बने, स्कूल अस्पताल जब सुधरेगा तब सुधरेगा, लेकिन साल भर के अंदर आपके घर से जितने लोग बाहर कमाने गए हैं या आपके गांव में जितने युवा बेरोजगार बैठे हैं उनके लिए कम से कम 10 से 15 हजार का रोजी-रोजगार बिहार में करके दिया जाएगा.

लोग बोले- बच्चों के लिए चाहिए पढ़ाई

आगे लोगों से सवाल पूछते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि अगली बार वोट रोजगार के लिए होना चाहिए कि पांच किलो अनाज के लिए? इस पर लोगों ने रोजगार कहा. इस दौरान प्रशांत किशोर ने एक और सवाल किया कि आपको अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए या अपनी जाति का नेता चाहिए? इस पर लोगों ने कहा हमें अपने बच्चों के लिए पढ़ाई चाहिए.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Elections: डोनाल्ड ट्रंप से किम जोंग तक... PM मोदी का नाम लेकर तेजस्वी यादव ने इस बार क्या कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

लाइव टीवी

ABP न्यूज़
ABP ਸਾਂਝਾ
ABP আনন্দ
ABP माझा
ABP અસ્મિતા
POWERED BY
sponsor

टॉप हेडलाइंस

पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
पटना में सपना चौधरी का धमाकेदार डांस, ठुमके पर झूम उठे दर्शक
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
नवादा में दर्दनाक हादसा: दुर्गा पूजा का मेला घूमने निकले 3 लोगों की मौत, 8 घायल
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार की बिगड़ी तबीयत, ICU में भर्ती
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
'संजय राउत सुप्रीम कोर्ट जलाना चाहते हैं', शिवसेना UBT के नेता पर भड़की BJP
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
NEET UG स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे दर्ज कराएं आपत्ति
Embed widget