एक्सप्लोरर

Prashant Kishor की रणनीति से क्या बिहार की राजनीति में होगा बदलाव? निर्दलीय MLC हुए शामिल, जानें पूरी बात

Prashant Kishor Campaign: चुनावी रणनीतिकार अपने जन सुराज अभियान के दौरान पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस अभियान में अब कई राजनीतिक दिग्गज भी जुड़ रहे हैं.

पटना: प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की जन सुराज अभियान (Jan Suraaj Abhiyan) में अब तीन विधान पार्षद शामिल हो चुके हैं. बीजेपी से बागी होकर मुजफ्फरपुर निकाय के चुनाव जीतने वाले सच्चिदानंद राय (Satchidanand Rai) पहले ही प्रशांत किशोर के समर्थन में उतर गए थे. हाल ही में सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज समर्थित उम्मीदवार अफाक अहमद (Afaq Ahmed) चुनाव जीतकर विधान पार्षद बन चुके हैं. अब निर्दलीय विधान पार्षद महेश्वर सिंह भी प्रशांत किशोर के समर्थन में आ गए हैं. इसको लेकर आज पटना के जनसुराज कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन किया गया, जहां तीनों विधान पार्षद ने दावा किया कि कई पूर्व आईएएस अधिकारी इसमें जुड़ रहे हैं. साथ ही कई जनप्रतिनिधि विधान पार्षद और विधायक जल्द ही प्रशांत किशोर के अभियान से जुड़ जाएंगे.

प्रशांत किशोर के अलावा कोई विकल्प नहीं- अफाक अहमद

नवनिर्वाचित विधान पार्षद अफाक अहमद ने कहा कि जनता के पास प्रशांत किशोर के अलावा कोई विकल्प नहीं है. हमने शुरुआत किया है. शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़े और मुझे जनता ने पूरा समर्थन दिया. आगामी लोकसभा चुनाव पर उन्होंने कहा कि अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी लेकिन जब प्रशांत किशोर का अभियान खत्म हो जाएगा, उसके बाद ही कुछ कहना उचित होगा. अभी 13 जिलों में अभियान बचा हुआ है, यह पूरा हो जाएगा तो लोकसभा चुनाव पर भी हम लोग काम करेंगे और मुझे उम्मीद है कि जनता का पूरा समर्थन मिलेगा.

शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर सदन में आवाज उठाएंगे'

विधान पार्षद ने कहा कि अभी से ही सभी वर्ग के जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोग जन सुराज से जुड़ रहे हैं और आने वाला समय में इसका असर पूरे बिहार में दिखेगा. प्रशांत किशोर के कुछ महीने के अभियान से हमारी जीत हुई है आगे इसका भरपूर फायदा मिलेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा के सुधार को लेकर जन सुराज जगह-जगह पर आंदोलन कर रही है. हम शिक्षक से निर्वाचित हुए हैं और शिक्षा में गुणवत्ता को लेकर हम सदन में आवाज उठाएंगे क्योंकि बिहार में अभी शिक्षा की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है.

आनंद मोहन की रिहाई जंगलराज का संकेत

इस मौके पर पहुंचे विधान पार्षद सच्चिदानंद राय ने बाहुबली नेता आनंद मोहन की रिहाई पर कहा कि महागठबंधन तो इसी के लिए बनाई गई है, यहां जंगलराज कायम करना है. तो जेल की जरूरत ही नहीं है. जेल में सभी कैदियों को छोड़ देना चाहिए. जब ऐसे ऐसे कैदियों की रिहाई होती है तो फिर जेल किस तरह की कैदी के लिए है? यह भी सरकार को बताना चाहिए. वहीं, आनंद मोहन की रिहाई मामले पर फाक अहमद ने कहा कि हम लोग शुरू से इसका विरोध कर रहे हैं, आगे भी विरोध करते रहेंगे. आनंद मोहन की रिहाई करके सरकार ने यह बताया है कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला हो चुका है.

ये भी पढ़ें: Anand Mohan Row: 'बाहुबली' की रिहाई पर चिराग पासवान ने कर दी सवालों की बौछार, नीतीश सरकार की मंशा पर कह दी ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज से नामांकन शुरू, BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट ने बदला सियासी समीकरण
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर पर BJP की पहली प्रतिक्रिया, JDU ने भी कर दी भविष्यवाणी!
Bihar Crime News: डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली
डबल मर्डर से हिला बिहार, ​बांका में 2 युवकों को बदमाशों ने घेर कर मारी गोली

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम पर एजुकेशनल कैंपस पर मचा बवाल? BJP ने कर दी ये बड़ी मांग 
ओवैसी की फैमिली में कौन हैं बैरिस्टर फातिमा, जिनके नाम के कैंपस पर बवाल? BJP ने कर दी ये मांग 
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में आज झमाझम बारिश के आसार, 50KM घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; जानें IMD का अपडेट
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
जिस मुस्लिम देश ने पाकिस्तान संग मिलकर ईरान को मनाया, वहां क्यों पहुंचे एस जयशंकर? अमेरिका भी जाएंगे
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Women’s T20 World Cup: भारत की श्री चरणी रहीं सबसे सफल गेंदबाज, 5 मैचों में ही झटके सबसे ज्यादा विकेट
Welcome To The Jungle BO Day 10: नई 'अल्फा' के आगे दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
दूसरे संडे भी 'वेलकम टू द जंगल' का बजा डंका, कमा डाले करोड़ों, अब बनाने वाली है ये रिकॉर्ड
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
'2028 में कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनेंगे प्रियांक खरगे', कलबुर्गी में बोले कांग्रेस MLC टिप्पन्ना कामाकनूर
Haunted Beach In India: ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये भारत का सबसे डरावना बीच, हर तरफ है भटकती आत्माओं का साया? डरा देंगी ये घटनाएं
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
ये हैं टचस्क्रीन वाले 5 किफायती स्कूटर, लिस्ट में कौन-कौन से नाम शामिल? जानें डिटेल्स
Embed widget