एक्सप्लोरर

CM नीतीश कुमार के 200 सीट वाले दावे पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, जानिए क्या कुछ कहा

Bihar News: प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं. ये आदमी चतुर नहीं निहायत धूर्त आदमी है

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) के एक दावे पर चुनावी रणनीतिकार और जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने प्रतिक्रिया दी है. सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार (13 फरवरी) को सदन में कहा कि 2025 के चुनाव में एनडीए को 200 से अधिक सीटों पर जीत मिलेगी. यह भी कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बिहार की 40 की 40 सीटें हमलोग जीतेंगे. इस पर पीके ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़ें या बीजेपी के साथ लड़ें, अगली बार विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे.

प्रशांत किशोर बोले- 'ये आदम बार-बार पलटा'

पीके ने कहा कि जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा. उन्होंने पत्रकारों के सवालों के जवाब में कहा कि बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है. आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया, लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है.

सीएम पर हमला करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं. ये आदमी चतुर नहीं निहायत धूर्त आदमी है, जो पूरे बिहार की 13 करोड़ की जनता को मूर्ख बनाकर ठग रहा है. अगले चुनाव में बिहार की जनता इसका हिसाब करेगी.

'हारने के डर से बीजेपी की शरण में गए'

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं दावे के साथ कैमरे पर कह रहा हूं कि अगर किसी एक नेता के खिलाफ जनता में सबसे ज्यादा गुस्सा है तो वे हैं नीतीश कुमार. आप किसी भी वर्ग से बात कीजिए, किसी सामान्य नेता से बात कीजिए, जनता से बात कीजिए, नीतीश कुमार के अपने सपोर्टर, वोटर और पार्टी के नेताओं से बात कीजिए हर आदमी आज नीतीश कुमार के खिलाफ अपशब्द और गलत बात कह रहा है.

पीके ने कहा, "ऐसा मत समझिए कि बिहार की जनता समझती नहीं है. यही नीतीश कुमार हैं जिन्हें 2010 में इनके नाम और चेहरे पर बिहार की जनता ने 206 विधायकों को जिताया था और आज यही नीतीश कुमार हैं जिनके 42 विधायक जीते हुए हैं और लोकसभा के चुनाव में हारने के डर से बीजेपी की शरण में गए हैं. अगर, नरेंद्र मोदी और बीजेपी का साथ नहीं रहा तो खाता भी नहीं खुलेगा."

यह भी पढ़ें- राहुल गांधी की यात्रा से पहले औरंगाबाद पहुंचे अखिलेश प्रसाद, सीट बंटवारे को लेकर दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'
PM मोदी ने 'मित्रों' नहीं 'FRIENDS' कहा, कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार बोले- 'चाहे जितनी…'
आज पटना में फिर बवाल के आसार, प्रदर्शन के पोस्टर हो रहे वायरल, 25 जुलाई को बिहार बंद
आज पटना में फिर बवाल के आसार, प्रदर्शन के पोस्टर हो रहे वायरल, 25 जुलाई को बिहार बंद
'सरकार ने अपनी कब्र ही नहीं खोदी है बल्कि...', छात्र संघ अध्यक्ष की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव
'सरकार ने अपनी कब्र ही नहीं खोदी है बल्कि...', छात्र संघ अध्यक्ष की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव

वीडियोज

Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: वांगचुक के अनशन तोड़ने पर CJP का फूटा गुस्सा?
Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन, 26 दिन पहले किन मुद्दों से शुरू हुआ, कौन से 3 आश्वासन पर खत्म?
Bihar Protest Live: प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
प्रदर्शन के बीच जहानाबाद में हिरासत में लिए गए 40 लोग, कांग्रेस ने कहा- 'हमारा मकसद...'
Parliament Monsoon Session Day 5 LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
LIVE: संसद भवन परिसर में विपक्ष ने शुरू किया प्रदर्शन, पेपर लीक को लेकर संसद में फिर होगी चर्चा
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का खुलासा, बोलीं- 'मैं और खुलकर क्या कहूं?'
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Explained: क्या सोनम वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये तीन बड़े सिनेरियो
क्या वांगचुक के अनशन तोड़ने से CJP आंदोलन कमजोर होगा? एक्सपर्ट्स ने बताए ये 3 बड़े सिनेरियो
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
IGNOU स्टूडेंट्स और एलुमनाई के लिए बड़ा मौका, शुरू होने वाली है प्लेसमेंट ड्राइव
Embed widget