एक्सप्लोरर

Lok Sabha Election 2024: प्रशांत किशोर ने लोगों को बताया किन मुद्दों पर करें वोट, PM मोदी सहित लालू-नीतीश का लिया नाम

Prashant Kishor Statement: जन सुराज पदयात्रा के दौरान चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर बिहार की राजनीति को लेकर काफी सक्रिय हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर बातचीत की.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraaj Padyatra) के 221वें दिन वैशाली में चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने कहा कि जिस चीज के लिए वोट देते हैं वो आपको मिलता है. आपने कभी अपने बच्चों की पढ़ाई के नाम पर वोट दिया है? आपने बच्चों के रोजगार के नाम पर वोट नहीं दिया है, तो ये आपको कैसे मिलेग? यह आपको कभी नहीं मिल सकता है. जिस बात के लिए आप बटन दबाते हैं वो आपको मिलेगा. आप किसका बटन दबाते हैं ये महत्वपूर्ण नहीं है. आप जब चर्चा करते हैं कि कौन नेता अच्छा है, कौन खराब है ये महत्वपूर्ण नहीं है. आपने लालू, मोदी और नीतीश (Lalu-Nitish) में से किसी को वोट दिया है. नेताओं के नाम पर वोट देने से बिहार की स्थिति नहीं सुधरेगी. आप जब तक अपने बच्चों की पढ़ाई और रोजगार के नाम पर वोट नहीं देंगे तब तक बिहार की स्थिति नहीं सुधर सकती है.

'बच्चों के जीवन की स्थिति को बदलने के लिए वोट करें'

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप गलत विषय पर वोट देते रहेंगे. बिहार की जनता का भला कभी नहीं हो सकता है. लोगों को इस बात पर सोच विचार करने की आवश्यकता है. आप अपने और अपने बच्चों के लिए खड़े होइए. आधे से ज्यादा लोगों की जिंदगी गरीबी और बदहाली में गुजर गई लेकिन अब अपने बच्चों के जीवन की स्थिति को बदलने के लिए वोट करें, नहीं तो आपके बच्चों का जीवन भी इसी बदहाली में बीतेगा और उनको भी मजदूर ही बनना पड़ेगा.

बिहार की जनता फैक्ट्री के लिए कभी वोट नहीं करती- प्रशांत

चुनावी रणनीतिकार ने कहा कि बिहार की जनता कहती है कि बिहार में फैक्ट्री लग जाने से बेरोजगारी कम हो जाएगी अर्थात, बिहार की जनता को भी यह जानकारी है कि अगर बिहार में फैक्ट्री लग जाएगी तो बिहार की स्थिति में सुधार आ सकता है. इसके बाद भी बिहार की जनता फैक्ट्री के लिए कभी वोट नहीं करती है. बिहार की जनता राम मंदिर के नाम पर, हिंदू-मुसलमान के नाम पर, 5 किलो अनाज के नाम पर वोट करती है.

प्रशांत किशोर ने दी सलाह

प्रशांत किशोर ने कहा कि जब तक आप अपनी सरकार नहीं बनाएंगे, अपने बच्चों के लिए खड़े नहीं होंगे तब तक कोई बिहार को नहीं सुधार सकता है. बिहार अगर को गरीबी, भ्रष्टाचार और बेरोजगारी से आजादी दिलाना चाहते हैं तो बिहार के सभी लोगों को साथ देना पड़ेगा. आप अगर सोचते हैं कि कोई आकर बिहार को सुधार देगा तो कोई विदेश से आकार बिहार को नहीं सुधार सकता, अगर बिहार को सुधारना चाहते है तो बिहार के लोगों को साथ देना पड़ेगा तभी बिहार सुधरेगा.

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Elections 2024: विपक्षी एकता के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का आज झारखंड दौरा, CM हेमंत सोरेन से मिलेंगे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बेटे के MLC बनने पर उपेंद्र कुशवाहा बोले, 'ये फैसला तो...'
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
बांकीपुर में हार के बीच RJD का बड़ा कदम, सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला
भरत तिवारी का परिवार प्रशांत किशोर पर करेगा केस? 50 लाख का मामला

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget