एक्सप्लोरर

Prashant Kishor Statement: प्रशांत किशोर ने नीतीश सरकार की इस योजना को बताया फेल, कहा- नहीं मिला एक भी लाभार्थी 

Nitish Government Scheme: प्रशांत किशोर जन सुराज पदयात्रा के दौरान पूरे बिहार का दौरा कर रहे हैं. इस दौरान कई मुद्दों को लेकर प्रशांत किशोर लगातार सीएम नीतीश कुमार को घेर रहे हैं.

पटना: जन सुराज पदयात्रा (Jan Suraj Padyatra) के दौरान वैशाली के पातेपुर में मीडिया संवाद के दौरान प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने बुधवार को कहा कि सात निश्चय योजना के तहत बेरोजगार युवाओं को एक हजार रुपये सहायता राशि देने की बात कही गई थी. यह योजना इसलिए बनाया गया था ताकि किसी भी बिहार के बेरोजगार युवा जो 18 से 35 साल के हैं, उन्हें अगर एक हजार रुपये की सहायता राशि मिले तो उन्हें मजबूरी में रोजगार करने बाहर नहीं जाना पड़े. बिहार में यह योजना की शुरुआत ही नहीं हुई है. मैं जब से पैदल चल रहा हूं मुझे एक भी लाभार्थी नहीं मिला.

 'बिहार के ज़्यादातर गांव में युवा नहीं है'

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में जब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना बनाई जा रही थी तब ऐसा अनुमान लगाया गया था कि 12वीं पास छात्र को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड दी जाएगी ताकि उनकी पढ़ाई अच्छी हो और रोजगार मिलने में दिक्कत नहीं हो, लेकिन इस पर भी सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया. बिहार के ज्यादातर गांव में 40 से 50 प्रतिशत युवा गांव में नहीं हैं. पलायन की समस्या को लोग गरीबों की समस्या मानते हैं, लेकिन पलायन से जितना प्रभावित गरीब समुदाय है उतना ही प्रभावित आर्थिक रूप से समृद्धि समुदाय भी है.

सीएम नीतीश पर बोला हमला

चुनावी रणनीतिकार ने आगे सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा कि ये जो पूरी समतामूलक शिक्षा व्यवस्था बनाने की दिशा में प्रयास हुआ उसका नतीजा ये हुआ कि जहां विद्यालय है वहां शिक्षक नहीं हैं, जहां शिक्षक हैं वहां विद्यालय नहीं है और जहां दोनों है वहां बच्चें ही नहीं हैं. बिहार में पढ़ाई को लेकर जो उदासीनता है उसकी वजह से यहां शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है. नीतीश कुमार के कार्यकाल का जब इतिहास लिखा जाएगा तो जैसे लालू यादव के राज को जंगलराज के तौर पर याद किया जाता है वैसे ही नीतीश कुमार के कार्यकाल को शिक्षा व्यवस्था के लिए काला अध्याय माना जाएगा.

नीतीश को इतिहास कभी माफ नहीं करेगा- प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में एक अच्छी सरकार आ जाएगी तो टूटी हुई सड़क बन जाएगी, लेकिन जो पीढ़ी इस शिक्षा व्यवस्था की वजह से आशिक्षत रह गई है. अब अगर अच्छी सरकार आ भी जाए तो भी उसको शिक्षित समाज के पीछे ही रहना पड़ेगा. नीतीश कुमार जो खुद पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, उनके कार्यकाल में शिक्षा व्यवस्था का ध्वस्त हो जाना समाज के लिए चिंतनीय विषय है. इतिहास नीतीश कुमार को इसके लिए कभी भी माफ नहीं करेगा.

ये भी पढें: 5 दिसंबर 1994: दलित समुदाय से आने वाले जी. कृष्णैया की मुजफ्फरपुर में हत्या, इस घटना से पहले क्या-क्या हुआ था

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
बिहार में 1731 KYP सेंटर बंद! पटना में प्रदर्शन, पुलिस ने खदेड़ा
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
मोतिहारी में लव मैरिज का दुखद अंत, पहले पति फिर पत्नी ने फंदे से लटककर दी जान
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल
UP में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर संकट के बादल! JDU के राजीव रंजन ने उठाए सवाल

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
'सद्दाम हुसैन भी नहीं बच पाया था', CEC विवाद के बीच RJD से बड़ा बयान
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
SC में ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका दाखिल करेंगे राहुल गांधी, बोले- 'CJI ने कहा है कि...'
15 साल बाद आ रहा विद्या बालन की ‘द डर्टी पिक्चर’ का सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म, कहानी का भी दिया हिंट
‘द डर्टी पिक्चर’ का आ रहा सीक्वल, एकता कपूर ने किया कंफर्म
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
रिंकू का शतक, शमी-जडेजा ने भी बिखेरा जलवा, रणजी ट्रॉफी में चमके टीम इंडिया के सितारे
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
कौन हैं कांग्रेस की ममता चौधरी, जिनका अजय राय से हुआ पंगा
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget