एक्सप्लोरर

PM मोदी के दौरे से पहले बिहार के मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत, जारी हुए 2 हजार करोड़ रुपये

Patna News: केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने एक पत्र जारी किया है. जिसके अनुसार, मनरेगा मजदूरों की पहली किस्त के 2102 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं. डिप्टी CM सम्राट चौधरी ने PM मोदी का आभार जताया.

PM Modi Bihar Visit News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को एक दिवसीय बिहार दौरे पर आने वाले हैं. वे मधुबनी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. उससे पहले बिहार के मनरेगा मजदूरों को बड़ी राहत दी गई है. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत धनराशि की पहली किस्त के भुगतान के लिए बिहार को 2,102.24 करोड़ रुपये जारी करने की शनिवार को मंजूरी दी है. बिहार के मनरेगा मजदूरों को मजदूरी देने के लिए इस राशि का उपयोग किया जाएगा.

डिप्टी सीएम ने PM मोदी का जताया आभार 
नई दिल्ली में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने इस आशय का एक पत्र जारी किया है. बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस पर टिप्पणी करते हुए कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बिहार दौरे पर आने के महज पांच दिन पहले इसे मंजूरी दी गई है. एनडीए सरकार मनरेगा मजदूरों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है.

मनरेगा मजदूरों की मजदूरी का भुगतान करने के लिए केंद्र ने पहली किस्त के रूप में 2,102.24 करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दे दी है. हम इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हैं.

बता दें कि बिहार में मनरेगा श्रमिकों को 4 महीने से रुकी मजदूरी के लिए केंद्र सरकार ने 2102 करोड़ रुपये जारी किए हैं. इससे 12 लाख से अधिक श्रमिकों को औसतन 17 हजार रुपये मिलेंगे. उनके बैंक खाते में राशि ट्रांसफर की जाएगी. 

अन्य परियोजनाओं के 3000 करोड़ रुपये बकाया
केंद्र सरकार पर अब भी सामग्री मद में 3000 करोड़ रुपये बकाया है. जिसकी वजह से राज्य में कई आधारभूत संरचना परियोजनाएं रुकी हुई है. जैसे सड़कों का विकास, पंचायत भवन निर्माण, जल संरक्षण योजना. विभाग की तरफ से केंद्र से अनुरोध किया गया है कि ये राशि भी उन्हें जल्द से जल्द जारी की जाए ताकि विकास कार्यों में गति लाई जा सके.

यह भी पढ़ें: गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राई बेतिया पुलिस लाइन, सिपाही ने साथी को मारी 11 गोलियां, मौके पर मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
भरत तिवारी एनकाउंटर: SP ने बढ़ाई परिवार की सुरक्षा, रेकी की शिकायत के बाद लिया गया एक्शन
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
पटना: बातचीत बंद होने से बौखलाया प्रेमी, प्रेमिका के घर में घुसकर भाई को मारी गोली
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
बांकीपुर से प्रशांत किशोर होंगे विपक्ष के साझा उम्मीदवार? RJD की दो टूक, कांग्रेस का भी रुख साफ
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट
दक्षिण बिहार में मानसून हुआ एक्टिव, पटना समेत कई जिलों में झमाझम बारिश; जानें IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया...सहेली और खूनी भविष्यवाणी !
Ram Mandir Chadhava Chori | Janhit: कल 6 जुलाई... क्या होगी 'चंपत' की विदाई? | Champat Rai | Ayodhya
Amir Khan Wedding: दिल है की मानता नहीं | Bollywood News | ABP News
Ram Mandir Daan Chori | Sandeep Chaudhary: Trust में गड़बड़झाले का सबसे सटीक विश्लेषण | Ayodhya | UP
Ram Mandir Donation Scam : चढ़ावा चोरी...मास्टरमाइंड की उल्टी गिनती! | | Champat Rai | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
E20 पेट्रोल का भारत ने भूटान को दिया था ऑफर! क्या है इसका सच, बवाल क्यों, समझें पूरा मामला
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
मुंबई में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, डब्बावालों की सेवा रहेगी बंद; मुंबई-पुणे हाईवे भी ठप
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
OPEC+ देश करेंगे बंपर तेल उत्पादन! क्या भारत में सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल? जानें इसका गणित
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
सुनील गावस्कर के 5 बड़े रिकॉर्ड… जो उन्हें बनाते हैं ‘लिटिल मास्टर’, 50 साल बाद भी कायम है ये विश्व कीर्तिमान
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
जानिए कौन थे जसवंत सिंह खालरा, जिनकी बायोपिक 'सतलुज' पर छिड़ा है महासंग्राम
इस्लामाबाद में पाकिस्तान एयरफोर्स के इंटेलिजेंस ऑफिसर की गोली मारकर हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
इस्लामाबाद में PAF के इंटेलिजेंस ऑफिसर की हत्या, अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक की रची थी साजिश
Mango Shake Vs Aamras: मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
मैंगो शेक या आमरस? जानिए स्वाद और न्यूट्रिशन के मामले में कौन किस पर है भारी?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
खत्म होने वाला है स्मार्टफोन का दौर, कैसे मेटा और गूगल के चश्मे बना रहे अपना बाजार?
Embed widget