एक्सप्लोरर

PM Modi Road Show: पीएम मोदी के रोड शो को लेकर पटना SSP ने दी बड़ी जानकारी, आम जनता के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi: पटना एसएसपी ने कहा कि जो निर्धारित मापदंड है उसके अनुसार हम लोगों ने सुरक्षा के सारे इंतजाम किए हैं. डीएसपी लेवल के सीनियर ऑफिसर को प्रतिनियुक्ति किया गया है.

PM Modi Road Show Patna: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम (रविवार, 12 मई) पटना में रोड शो करने वाले हैं. इसको लेकर एक तरफ जहां सुरक्षा की दृष्टि से चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है तो वहीं दूसरी ओर लोग पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए पहले से उत्साहित हैं. अगर आप भी पीएम मोदी के रोड शो को देखने वाले हैं तो फिर यह खबर पढ़ लें.

पटना के एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि सभी लोग जो आने वाले हैं रोड शो में वो समय पर आ जाएं ताकि किसी को असुविधा नहीं हो. रोड शो के समय को लेकर एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से बहुत कुछ नहीं बताया जा सकता है, हालांकि एक अनुमान के मुताबिक सबको आने के लिए जो समय है उसकी जानकारी दे दी गई है. बता दें कि पीएम मोदी के रोड शो की शुरुआत भट्टाचार्य मोड़ से शाम के 6:30 बजे होगी. सबसे पहले वह कार से डाक बंगला चौराहा आएंगे. कार से ही भट्टाचार्य मोड़ तक जाएंगे.

एसपीजी की टीम के साथ की गई पूरी तैयारी

पटना एसएसपी ने सुरक्षा को लेकर बताया कि जो निर्धारित मापदंड है उसके अनुसार हम लोगों ने सुरक्षा के सारे इंतजाम किए हैं. जो भी निर्देश हैं ब्लू बुक के उसके आलोक में हम लोग काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि एसपीजी की टीम आई है, उनके साथ हम लोगों ने संयुक्त रूप से पूरे रास्ते की सुरक्षा, हवाई अड्डा और जो रोड शो है सभी जगहों पर हम लोगों ने पर्याप्त व्यवस्था की है.

एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि जो प्रेशर प्वाइंट्स हैं उसको हम लोगों ने चिह्नित कर लिया है. डीएसपी लेवल के सीनियर ऑफिसर को प्रतिनियुक्ति किया गया है. अतिरिक्त बलों को क्यूआरटी के रूप में प्रतिनियुक्त किया गया है. इसके अलावा आउटर सर्किल पर एसटीएफ की यूनिट को प्रतिनियुक्त किया है.

सारे घरों और होटलों का किया गया सर्वे

इस सवाल पर कि पहली बार किसी पीएम का रोड शो पटना में हो रहा है. कितनी चुनौती है? इस पर एसएसपी राजीव मिश्रा ने कहा कि हम लोगों ने माइक्रो लेवल पर तैयारी की है. सारे घरों का सर्वे कर रखा है. होटल का सर्वे कर रखा है. स्थानीय लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं.

यह भी पढ़ें- 'गली-गली घूम नुक्कड़ नाटक करे... बिहारी बुड़बक नहीं है', PM मोदी के रोड शो से पहले लालू यादव का निशाना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
सुपौल में कोसी का तांडव, 35 से ज्यादा घर नदी में विलीन
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
NEET आंदोलन: रूस में रहने वाले युवक पर भी FIR, गजब है बिहार पुलिस!
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
प्रशांत किशोर की पार्टी के 20 नेता गिरफ्तार, बांकीपुर उपचुनाव के बीच एक्शन
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget