एक्सप्लोरर

बिहार को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, 21 नवंबर को वैशाली में कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली पहुंचेंगे. जफरपट्टी में 1650 एकड़ के औद्योगिक गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली जिले का दौरा करेंगे. इस दौरान वह औद्योगिक गलियारे से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे. साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने गुरुवार (5 नवंबर) को इसकी जानकारी दी. प्रधानमंत्री का यह दौरा बिहार में एनडीए सरकार के एक साल पूरे होने के अगले दिन होगा.

संजय सरावगी ने बताया कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर एनडीए नेताओं की बैठक हुई. इसमें प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की गई. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को राज्य की मौजूदा एनडीए सरकार का एक साल पूरा होगा. इसके अगले दिन प्रधानमंत्री का बिहार आना इस अवसर को और खास बनाएगा.

यह भी पढ़ें- शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप

1650 एकड़ में विकसित हो रहा औद्योगिक गलियारा

सरावगी के मुताबिक, प्रधानमंत्री का कार्यक्रम वैशाली जिले के जफरपट्टी में प्रस्तावित है. यहां करीब 1650 एकड़ क्षेत्र में औद्योगिक गलियारा विकसित किया जा रहा है. प्रधानमंत्री इससे जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन कर सकते हैं. इसके अलावा बिहार को कई अन्य विकास परियोजनाओं की सौगात मिलने की भी संभावना है.

बीजेपी में शामिल होने के दावे पर जेडीयू ने दी सफाई

दो निर्दलीय विधान परिषद सदस्यों ब्रजभूषण ब्रजवासी और राहुल राज ने भाजपा में शामिल होने का दावा किया है. दोनों हाल में तिरहुत स्नातक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से एमएलसी चुने गए हैं. इन दोनों सीटों पर जेडीयू ने भी अपने उम्मीदवार उतारे थे. इस मुद्दे पर जदयू में नाराजगी के सवाल को संजय सरावगी ने टाल दिया.

जेडीयू ने कहा- एनडीए में सब कुछ ठीक

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि एनडीए पूरी तरह एकजुट है. मुख्यमंत्री आवास पर हुई बैठक सिर्फ प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों को लेकर थी. उन्होंने बताया कि विधान परिषद चुनाव में जेडीयू ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन एक सीट पर जीत मिली. पार्टी ने सभी उम्मीदवारों से प्रतिक्रिया ली है. इसी आधार पर आगे की रणनीति तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें- मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर; थाना प्रभारी भी घायल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मधुबनी ASI फायरिंग कांड पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, 'बिहार पुलिस हो चुकी जुल्मी'
मधुबनी ASI फायरिंग कांड पर तेजस्वी ने सम्राट सरकार को घेरा, 'बिहार पुलिस हो चुकी जुल्मी'
बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की अवैध निकासी! गोपालगंज में सबसे ज्यादा केस
बिहार में बड़े पैमाने पर सरकारी पैसे की अवैध निकासी! गोपालगंज में सबसे ज्यादा केस
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर; थाना प्रभारी भी घायल
मनेर में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 3 बदमाश ढेर; थाना प्रभारी भी घायल
Advertisement

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
7 लोगों का कत्ल, बीवी से विवाद में ससुरालियों को मार डाला, बेंगलुरु में सनसनी
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
शहजाद पूनावाला बने राइज एंड फॉल सीजन-2 के विनर, भड़के तेज प्रताप
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
'मैं Veto लगा दूंगा, ताकत मेरे पास', मिडटर्म में हार के बाद ट्रंप ने दिखाए अपने तेवर
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
TCS धर्मांतरण मामले में फंसे AIMIM नेता इम्तियाज जलील, केस दर्ज
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
'अमेरिका भाग जाएं ज्ञानेश कुमार', ट्रंप का नाम लेकर महुआ मोइत्रा की CEC को सलाह
WhatsApp AI Image Expansion : WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
WhatsApp पर AI से बदल सकेंगी फोटो, iPhone यूजर्स के लिए आ रहा नया फीचर
Embed widget