एक्सप्लोरर

Exclusive: क्या BJP में शामिल होंगे पवन सिंह? सांसद मनोज तिवारी ने दिए बड़े संकेत

Manoj Tiwari News: रवि किशन, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव जैसे भोजपुरी स्टार्स को मनोज तिवारी BJP में शामिल करवा चुके हैं. इस बीच उनकी पवन सिंह के साथ बैठक हुई है.

Manoj Tiwari On Pawan Singh:  भोजपुरी गायक पवन सिंह अपनी पुरानी पार्टी बीजेपी में वापसी कर सकते हैं. बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने इसको लेकर एबीपी लाइव को दिए इंटरव्यू में बड़ा संकेत दिया है. मनोज तिवारी की हाल ही में पवन सिंह से दो बार मुलाकात हुई है. दिल्ली चुनाव में व्यस्तता के बावजूद मनोज तिवारी पवन सिंह के जन्मदिन पर लखनऊ गए थे. वहीं दूसरी मुलाकात में पवन सिंह खुद दिल्ली आकर मनोज तिवारी के घर गए. चुनावी व्यस्तता के बीच दोनों की मुलाकात सुर्खियां भी बनी थी.

इस मुलाकात के बाद मनोज तिवारी ने एबीपी लाइव से खास बातचीत की. मनोज तिवारी ने कहा, ''पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान हुआ था, लेकिन अब पुरानी बातें भूलने का समय है.'' एबीपी लाइव ने सवाल पूछा कि क्या पवन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं, इसकी कोई संभावना है?

पवन सिंह हमसे दूर नहीं- मनोज तिवारी

इसके जवाब में मनोज तिवारी ने कहा, ''पवन सिंह हमसे दूर नहीं हैं, अगर वो हमसे मिलते हैं तो इसका मतलब ये है कि वो हमारे साथ हैं. आने वाले समय में पवन सिंह हमारे लिये प्रचार भी कर सकते हैं.''

मनोज तिवारी ने कहा, ''पवन सिंह को हमने आसनसोल से टिकट दिया लेकिन उन्होंने वहां से चुनाव नहीं लड़ा. अगर पवन सिंह आसनसोल से चुनाव लड़ते तो आज की तारीख में वो वहां से सांसद होते.'' 

मनोज तिवारी ने पवन सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने काराकाट में बहुत अच्छा चुनाव लड़ा, ये अलग बात थी कि वो चुनाव जीत नहीं पाए. मनोज तिवारी ने माना कि पवन सिंह के चुनाव लड़ने से बीजेपी को नुकसान पहुंचा.

भोजपुरी अभिनोताओं को बीजेपी में शामिल करवाने का श्रेय मनोज तिवारी को ही जाता है. मनोज तिवारी ने ही रवि किशन, पवन सिंह और दिनेश लाल यादव को बीजेपी की सदस्यता दिलवाई थी.

पवन सिंह की वजह से हुआ BJP को नुकसान?

बीजेपी नेता पवन सिंह 2024 के लोकसभा चुनाव में बागी हो गए थे. बीजेपी ने इन्हें आसनसोल से टिकट दिया था, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया और काराकाट लोकसभा सीट से वो निर्दलीय मैदान में उतर गए. हालांकि पवन सिंह ये चुनाव नहीं जीत पाए. इस सीट पर एनडीए उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा की भी हार हुई. यहां से माले के उम्मीदवार राजाराम सिंह चुनाव जीते.

पवन सिंह के निर्दलीय चुनाव लड़ने का असर आस-पास की सीटों पर भी हुआ. राजनीतिक जानकार मानते हैं कि पवन सिंह की वजह से ही आरा यानी भोजपुर लोकसभा सीट पर आरके सिंह को हार का सामना करना पड़ा. बहरहाल, मनोज तिवारी ने ये संकेत दिया है कि पवन सिंह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. हालांकि, देखना ये होगा कि कई सीटों पर बीजेपी को हराने वाले पवन सिंह को बीजेपी के दूसरे बड़े नेता स्वीकार करते हैं या नहीं. 

अरविंद केजरीवाल का बड़ा दावा, 'सूत्रों से पता चला है कि EVM के जरिए...'

किसलय गौरव एबीपी न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर एंकर-प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं. किसलय के पास मीडिया में तकरीबन 8 साल का अनुभव है. डिजिटल में आने से पहले वो टीवी में न्यूज़ प्रोड्यूसर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों के लिए 164 प्रत्याशियों ने भरा पर्चा, 23 अक्टूबर को मतदान
बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
बेगूसराय में सुबह-सुबह ताबड़तोड़ फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
चिराग पासवान के विधायक पर FIR, 3% कमिशन मांगा, RJD बोली- 'माल-पानी…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'
राहुल गांधी को हिरासत में लेने पर पप्पू यादव बोले- 'नरेंद्र मोदी और ज्ञानेश…'

वीडियोज

Rahul And Priyanka Gandhi Detained: Vote Chori पर विपक्ष की हुंकार! | Gyanesh Kumar | Breaking
SIR Controversy | INDIA Bloc March: ज्ञानेश 'SIR' पर संग्राम..सियासत..सवाल | Gyanesh Kumar | BJP
Breaking | Rahul-Priyanka Gandhi Detained: CEC के खिलाफ विपक्ष का 'ग्राउंड अटैक'! | Congress
Sandeep Chaudhary: सवालों में ज्ञानेश कुमार...BJP -कांग्रेस में तकरार! सटीक विश्लेषण | Rahul Gandhi
India Alliance March | Congress: दिल्ली में आर-पार, निशाने पर Gyanesh Kumar! | Rahul-Priyanka | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
कपिल सिब्बल को नापसंद करने वाले किरेन रिजिजू कर रहे उनकी तारीफ, बोले- 'मुझे अब वो...'
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
'घर पर जैसा माहौल बनाया...', कांग्रेस के प्रदर्शन पर बोले ज्ञानेश कुमार के माता-पिता
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
राहुल के प्रोटेस्ट के बाद EC का बड़ा फैसला, ज्ञानेश कुमार का इस राज्य का दौरा स्थगित
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
BCCI का एलान, स्मृति मंधाना बनी ऑल फॉर्मेट कप्तान, नए उपकप्तान के नाम का भी एलान
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
कभी हकलाने का उड़ता था मजाक, फिर आवाज से ही बनाई पहचान, कहानी शरद केलकर की
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
अखिलेश यादव ने राज्यसभा में क्यों नहीं उतारा तीसरा प्रत्याशी? जानें रणनीति
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- सरकार का...
राहुल गांधी से हुई हाथापाई तो परेशान हुए शशि थरूर, बोले- 'सरकार का एक्शन शर्मनाक'
Durga Puja Cleaning: दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
दुर्गा पूजा से पहले ऐसे चमकाएं घर, नोट करें 1 दिन का आसान प्लान
Embed widget