एक्सप्लोरर

Bihar Weather: बिहार में आज कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट, अगले 3-4 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?

Bihar Weather Forecast: बीते रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. आज से मौसम में बदलाव होने जा रहा है.

Weather Today 30 September 2024: बिहार में आज (सोमवार) से मौसम बदलने जा रहा है. बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी. प्रदेश में तापमान भी बढ़ेगा. हालांकि पटना मौसम विज्ञान केंद्र (Patna IMD) का अनुमान है कि आज (30 सितंबर) प्रदेश के कई जिलों में वज्रपात के साथ बारिश हो सकती है. पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, गोपालगंज, सारण और सीवान में आज हल्की या मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ ही कुछ जगहों पर वज्रपात की भी चेतावनी भी दी गई है.

इसके अलावा आज मधुबनी, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा और मुजफ्फरपुर में भी हल्की या मध्यम की बारिश दर्ज की जा सकती है. राज्य के पूर्वी इलाकों में भी बादल बनने की उम्मीद है. इसमें भागलपुर, मुंगेर, किशनगंज, सुपौल और अररिया में बहुत हल्की वर्षा की संभावना है. राजधानी पटना सहित दक्षिण बिहार के इलाकों की बात करें तो आज ज्यादातर जिलों में वर्षा होने की संभावना नहीं है. तापमान में 1 से 2 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.

अगले तीन-चार दिनों तक बारिश की संभावना कम

रविवार (29 सितंबर) को रिपोर्ट जारी करते हुए पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने अनुमान जताया है कि अगले तीन से चार दिनों तक राज्य में वर्षा की संभावना बहुत कम है. कुछ-कुछ जगह पर हल्की वर्षा दर्ज की जा सकती है. रविवार को सुबह के समय मानसून में सक्रियता रही, लेकिन दोपहर बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो गया है.

135 मिलीमीटर के साथ सीतामढ़ी में हुई सबसे अधिक बारिश

रविवार को औरंगाबाद, बक्सर, रोहतास, नालंदा, नवादा, जमुई और बांका में हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई है. वहीं रविवार की दोपहर मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में 135 मिलीमीटर के साथ सबसे अधिक वर्षा सीतामढ़ी में हुई है. वहीं पश्चिम चंपारण में 121.4 मिलीमीटर, सीतामढ़ी में 102.8, दरभंगा में 80.6, मधुबनी में 76.6, खगड़िया में 73.2, रोहतास में 72, मुजफ्फरपुर में 60.8, मुंगेर में 59 और भोजपुर में 58.5 मिलीमीटर बारिश हुई है.

मधुबनी में 35 डिग्री तक रहा तापमान

शनिवार की अपेक्षा रविवार को दक्षिण बिहार के साथ-साथ उत्तर बिहार के तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई. राजधानी पटना में 0.4 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान मधुबनी में 35 डिग्री सेल्सियस रहा. इसके अलावा मुजफ्फरपुर में सबसे कम 29.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रहा. राज्य का औसत तापमान 31 डिग्री के करीब रहा.

यह भी पढ़ें- Bihar Flood: सीतामढ़ी और शिवहर में कैसे हैं हालात? उफान पर नदियां, तटबंध टूटा, कई गांवों में घुसा पानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget