एक्सप्लोरर

Patna News: पटना साहिब तख्त श्री हरिमंदिर के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस

Avtar Singh Hit Passed Away: अवतार सिंह हित ने शनिवार की सुबह स्नान के बाद पूजा की थी. इसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया. इलाज के दौरान मृत्यु हो गई.

पटनाः शनिवार की सुबह पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर के प्रधान जत्थेदार अवतार सिंह हित (Awtar Singh Hit) का दिल्ली में निधन हो गया. हार्ट अटैक से उनका निधन हुआ है. पटना साहिब तख्त श्री हरमंदिर प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह हित ने शनिवार की सुबह स्नान के बाद पूजा की थी. इसके बाद अचानक उनके सीने में दर्द शुरू हो गया. आनन-फानन में परिवार के लोग उन्हें लेकर अस्पताल जा रहे थे लेकिन रास्ते में मृत्यु हो गई.

दिल्ली गुरुद्वारा में संभाल चुके हैं प्रधान का पद

इधर, मृत्यु की सूचना मिलते ही पटना साहिब गुरुद्वारा में गम का माहौल छा गया. अवतार सिंह हित वर्ष 2018 से पटना साहिब गुरुद्वारा में प्रधान जत्थेदार के पद पर थे. इससे पहले उन्होंने दिल्ली गुरुद्वारा कमेटी में भी प्रधान की पद संभाली थी. अवतार सिंह हित ने गुरुद्वारा के लिए अपना काफी समय सेवा दान में दिया था. मृत्यु की सूचना मिलते ही तख्त श्री हरिमंदिर में प्रबंधन कमेटी के द्वारा एक बैठक कर उनकी आत्मा शांति के लिए प्रार्थना की गई.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: जंगलराज नहीं 'जनता राज' यह सुनकर भड़क गए सुशील कुमार मोदी, CM नीतीश कुमार से पूछे कई सवाल

लगभग 80 साल के थे अवतार सिंह हित

बताया जाता है कि अवतार सिंह हित की उम्र करीब 80 वर्ष के आसपास थी. पंजाब के सुल्तानपुर लोदीपुर में उनका जन्म हुआ था. दिल्ली के हरि नगर में रहते थे जहां उन्होंने आज सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद अंतिम सांस ली. हालांकि सुबह में सब कुछ सामान्य था. उनके निधन से पटना में उनके चाहने वाले लोगों में भी मायूसी है. खास कर सिख समुदाय के लोग उनके निधन से मर्माहत हैं. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें- Trishakar Madhu Siwan: बिहार के सीवान में तृषाकर मधु ने ऐसा डांस किया कि टूट गया मंच, सामने आया ये VIDEO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में स्कूल आएं, बिहार में गाइडलाइन जारी
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया
बांकीपुर: BJP या प्रशांत किशोर, किसका पलड़ा भारी? सर्वे ने चौंकाया

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget