एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में चलती ऑटो पर गिरा पेड़, पांच लोग थे सवार, 2 लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

Patna Road Accident: घटना दोपहर एक बजे की आसपास की है. घायलों को इलाज के एम्स भेजा गया. इस हादसे में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया.

पटना: फुलवारीशरीफ-अनीसाबाद सड़क पर प्रखंड कार्यालय के समीप सोमवार की दोपहर चलती ऑटो पर अचानक एक पेड़ गिर गया. ऑटो में ड्राइवर सहित पांच लोग सवार थे. एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं एक ने इलाज के क्रम में दम तोड़ दिया. ऑटो ड्राइवर समेत तीन लोगों की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना के बाद पुलिस पहुंची. घायलों को एम्स भेजा गया. घटना दोपहर एक बजे के आसपास की बताई जा रही है.

फुलवारीशरीफ-अनीसाबाद सड़क पर प्रखंड कार्यालय के आगे नगर परिषद का कूड़ा डंपिंग यार्ड है. सोमवार की दोपहर नगर परिषद के सफाईकर्मी जेसीबी से कूड़े का उठाव कर रहे थे. यार्ड के समीप एक सूखे ताड़ के पेड़ में जेसीबी के सटने के साथ ही पेड़ मुख्य मार्ग से गुजर रहे टेंपो पर गिर गया. इसके बाद अफरातफरी मच गई. हादसे में टेंपो क्षतिग्रस्त हो गया.

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने कहा- सोनिया गांधी ने लालू-नीतीश को बताई औकात, 20 मिनट में किया बाहर

एम्स में इलाज कराने जा रहे थे विनोद

ऑटो में सवार कटिहार के मिर्जाबाड़ी निवासी परमानंद सिंह के पुत्र विनोद कुमार सिंह एम्स में अपना इलाज कराने आए थे. वह चालक के बगल में बैठे थे. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं जहानाबाद निवासी अलाउद्दीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. अलाउद्दीन फुलवारीशरीफ के अलमिजान नगर नया टोला में मकान बना कर रहते थे. न्यू मार्केट में उनकी बैग की दुकान थी.

तीन लोग हुए हादसे में जख्मी

इस हादसे में तीन लोग जख्मी हुए हैं. दानिश, फैजान और चालक गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है. घटना के बाद सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई. स्थानीय लोगों ने प्रशासन के विरुद्ध नाराजगी जताई. आक्रोशित लोगों ने कहा कि सड़क पर दर्जनों सूखे पेड़ को हटाने की मांग की गई है कई बार लेकिन कार्रवाई नहीं हुई अब तक. इसके चलते आज इस तरह का हादसा हो गया.

यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'मिशन' को पूरा करने में लगे नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री ने की कृष्णा पटेल से मुलाकात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
औरंगाबाद में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से टूर एंड ट्रेवल्स की बस पलटी, 15 घायल
AK-47 से छात्रों पर चली थी गोली, अब राजभवन मार्च करेंगे तेजस्वी, बोले- 'बिहार की…'
AK-47 मामला: तेजस्वी करेंगे राजभवन मार्च, सम्राट सरकार को बताया निकम्मा!
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
बिहार में 'सुधा' ब्रांड की तरह बिकेगा बकरी का दूध, सरकार की तैयारी
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती
BJP के हाथ से बिहार चला जाएगा? प्रशांत किशोर की खुली चुनौती

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
'असलियत नहीं बदलती...', होर्मुज कंट्रोल के ट्रंप के दावों पर ईरान का करारा जवाब
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
JPSC घोटाले की खुली पोल! OMR में हेरफेर, 50 लाख में अफसर, एक्सपर्ट्स ने भरे आंसर
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
'जो लोग खुद को कॉकरोच कहते हैं...', कंगना रनौत ने अपने 'गटर जेनरेशन' बयान पर दी सफाई
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी...
10 हार के बाद भी गौतम गंभीर को फुल सपोर्ट, दिग्गज ने कहा- कोच और खिलाड़ी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
अरुणाचल प्रदेश में LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- भारत के साथ सीमा पर हालात...
LAC के पास तनाव की खबरों के बीच चीन का बड़ा बयान, कहा- 'भारत के साथ सब ठीक'
Viral Video: मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
मुर्गे के सामने भीगी बिल्ली बना कुत्ता, बुरी तरह खदेड़ा
Independence Day 2026: 15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
15 अगस्त पर बच्चों के साथ देखें ये 12 प्रेरक फिल्में, होगा तगड़ा फायदा
Embed widget