एक्सप्लोरर

राजधानी पटना में हाईवे किनारे दो दोस्तों को मारी गोली, एक की मौत, परिजनों ने जताया लूटपाट का शक

Murder Case: पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर सनसनीखेज वारदात हुई है. दो दोस्तों को अपराधियों ने गोली मार दी. गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई. परिजनों ने वारदात के पीछे लूटपाट का शक जताया है.

Patna Murder Case: राजधानी पटना से करीब 30 किलोमीटर दूर अपराधियों ने दो युवकों को गोली मार दी. घटना में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया. घायल युवक को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में पीएमसीएच भेजा गया है. वारदात शुक्रवार (30 मई, 2025) की रात फतुहां थाना क्षेत्र के नयका रोड इलाके में बिहटा-सरमेरा हाईवे से थोड़ी दूरी पर हुई. मृतक की पहचान परसा बाजार थाना क्षेत्र के धमौल निवासी 30 वर्षीय हरि ओम कुमार के रूप में हुई है. वहीं, घायल 28 वर्षीय रवि कुमार परसा बाजार के कुरा गांव का रहने वाला है.

जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने हरि ओम की कनपटी में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. रवि कुमार भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया. सुबह टहलने निकले ग्रामीणों को रवि घायल अवस्था में मिला. खबर सुनकर घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों ने फतुहा थाना को सूचित किया. सूचना पर थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज दल-बल के साथ पहुंचे. उन्होंने मामले की गहन छानबीन शुरू कर दी.

घटना के पीछे लूटपाट का जताया शक

घायल रवि को आनन-फानन एनएमसीएच (NMCH) भेजा गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच (PMCH) रेफर कर दिया गया. बताया जा रहा है कि रवि की गर्दन में गोली फंसी हुई है. मृतक के भाई राजेश कुमार ने बताया कि हरि ओम शुक्रवार शाम करीब 4 बजे घर से निकला था. अंतिम बार उससे शाम 7 बजे तक बात हुई. 7 बजे के बाद से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा. राजेश के मुताबिक मामला लूटपाट का हो सकता है. हरि ओम की सोने की लॉकेट, चांदी का बाला और बाइक घटनास्थल से गायब मिले हैं.

दो दोस्तों को बदमाशों ने मारी गोली

हरि ओम की कनपटी में गोली फंसी हुई मिली. मौके पर पहुंचे राजेश ने बताया कि घटना की सूचना सुबह करीब 6 बजे मिली. उन्होंने बताया कि हरि ओम और रवि दोनों फॉल्स सीलिंग का काम करते थे. उनके परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी. हत्या का कोई स्पष्ट कारण समझ नहीं आ रहा है. ग्रामीणों ने हैरानी जताई कि अपराधियों ने दोनों दोस्तों को घर से करीब 15 किलोमीटर दूर लाकर गोली मारी है. थानाध्यक्ष रूपक कुमार अंबुज ने बताया कि अपराधियों की पहचान की जा रही है. फिलहाल घायल को बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया है. पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है.

ये भी पढ़ें- कैंसर मरीजों को बिहार से नहीं जाना होगा बाहर, 9 प्रमंडलों में इलाज की सुविधा सरकार करेगी मजबूत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
बिहार: नई सरकार से पहले पप्पू यादव का बड़ा बयान, 'नीतीश कुमार के पास अभी ही मौका है, पहले...'
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
AK-47 चोरी मामला: 5 आरोपियों को 10-10 साल की सजा, सबूतों के अभाव में 9 बरी
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
मंच पर मौजूद थे नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी ने बिहार में बनने वाली नई सरकार पर दिया बड़ा बयान
RJD को समर्थन देगी AIMIM? तेजस्वी से चर्चा के बाद अख्तरुल ईमान बोले, 'असदुद्दीन ओवैसी...'
राज्यसभा चुनाव: तेजस्वी यादव से हुई बातचीत पर अख्तरुल ईमान की प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

वीडियोज

Sansani: एक हीरोइन और 'एक विलेन' की लव स्टोरी ! | Monalisa | Furman | Wedding
Breaking News: Iran से Bharat को बड़ी राहत, होर्मुज स्ट्रेट से दो जहाजों को इजाजत | ABP News
Sandeep Chaudhary: LPG पर देश में सियासी संग्राम, चुनाव से पहले गरमाया मुद्दा | Iran Israel War
Bharat Ki Baat: US -ईरान युद्ध तेज, ट्रंप बोले—ईरान कर सकता है सरेंडर | Iran Israel War | abp News
ABP Report: जंग के बीच ईरान के लगातार हमले, मध्य-पूर्व में बढ़ा तनाव | Iran Israel War | Abp News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
समंदर के नीचे ईरान का 'हथियारों का शहर', सुसाइड ड्रोन्स की फुटेज जारी कर दुनिया को चौंकाया
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS-PCS अफसरों के तबादले, प्रकाश बिंदु बने गृह सचिव
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
'अपना वजन कम करो', संभावना सेठ को काम देने का वादा कर भूले सलमान खान, एक्ट्रेस बोलीं- 'मुझे बहुत बुरा लगा था'
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
IPL का कॉन्ट्रैक्ट मिलते ही पाकिस्तान को ठेंगा, PSL छोड़ कोलकाता टीम में आया खूंखार गेंदबाज
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
इंडिया के लिए खुल सकता है 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज', ईरान की ओर से मिला बड़ा संकेत, भारत को बताया दोस्त
Iran US War: कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
कौन हैं ईरान के वो साइलेंट साथी? जिनकी मदद से मुज्तबा खामनेई कर रहे इजरायल और US से मुकाबला
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
गर्मियों में AC चलाने से पहले कर लें ये काम, सर्विस करवाएं तो इन 3 चीजों पर दें ध्यान
Heart Disease Risk: कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
कोलेस्ट्रॉल रिपोर्ट नॉर्मल, फिर भी हार्ट अटैक का खतरा? सावधान! ये कारण हो सकता है असली विलेन
Embed widget