एक्सप्लोरर

Patna News: पटना के सूर्या अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की 20 गाड़ियां, मचा हड़कंप

Patna Massive Fire Broke Out: घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है. घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के कई अधिकारी, विधि व्यवस्था डीएसपी सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं.

Patna Fire Broke Out in Surya Apartment: पटना के फ्रेजर रोड स्थित सूर्या अपार्टमेंट के 9वें तल्ले पर बुधवार (29 मई) की शाम भीषण आग लग गई. अचानक आग लगने के बाद फ्लोर पर अफरातफरी मच गई. कुछ ही मिनट में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया. आनन-फानन में फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर एक-एक कर दमकल की 20 गाड़ियां पहुंच गईं. इसके बाद आग को बुझाने का प्रयास किया गया. घटना में किसी के हताहत की खबर नहीं है.

घटनास्थल पर अग्निशमन विभाग के कई अधिकारी, विधि व्यवस्था डीएसपी सहित पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंचे हैं. आग कैसे लगी है इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है. माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से आग लगी होगी.

शीशा तोड़कर निकला एक व्यक्ति

घटना के संबंध में अग्निशमन के डीआईजी मृत्युंजय कुमार चौधरी ने बताया कि राहत बचाव का कार्य जारी है. बताया कि मौके पर 20 दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं. किसी की जान जाने की अब तक कोई सूचना नहीं है. अपार्टमेंट के सभी लोगों को बाहर निकाला गया है. आग पर काबू पा लिया गया है. यह भी कहा कि अग्निशमन की दो हाइड्रोलिक गाड़ियां भी हैं. एक व्यक्ति घायल है जो शीशा तोड़कर निकल है.

रिहायशी इलाके में हुई है यह घटना

बता दें कि जिस बिल्डिंग में आग लगी है उसमें विश्व संवाद केंद्र भी है. पटना दूरदर्शन के सामने यह अपार्टमेंट है. बताया जाता है कि जिस इलाके में यह घटना हुई है वह रिहायशी है. पास में ही मौर्या होटल और यूथ हॉस्टल भी है. अपार्टमेंट के बगल में पूर्व केंद्रीय मंत्री सीपी ठाकुर का भी आवास है. फिलहाल घटना के पीछे की वजह क्या है यह जांच के बाद पता चलेगा. अधिकारियों का कहना है कि पहले आग पर काबू पा लिया जाएगा उसके बाद जांच की जाएगी.

यह भी पढ़ें- Bihar School Closed: एक्शन में आए CM नीतीश कुमार, बिहार में बंद होंगे सरकारी स्कूल

परमानंद सिंह 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. कशिश न्यूज़ सहित पटना में कई प्रतिष्ठित चैनलों में काम करने का अनुभव प्राप्त है. बिहार की खबरों पर इनकी पकड़ मजबूत मानी जाती है.  कई एक्सक्लूसिव खबर कर चुके हैं. राजनीति से लेकर क्राइम तक की खबरों में इनकी रुचि है. पांच साल से एबीपी बिहार से जुड़े हैं. डिजिटल विंग के लिए काम कर रहे हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा: 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
बिहार के हाजीपुर में नाव पलटी, 13 लोगों की मौत, भोज खाने जा रहे थे
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'
उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट! रामेश्वर महतो बोले- 'हम 3 विधायक…'

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
फ्लाईदुबई विमान घटनाः UAE पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मालदीव के दो पायलट गिरफ्तार
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget