एक्सप्लोरर

Patna News: पटना में पुलिस टीम पर हमला, लोगों ने वर्दी फाड़ी, पथराव भी किया, RJD नेता समेत 5 गिरफ्तार

Attack on Police: मनेर थाना की पुलिस को सूचना मिली थी कि दो पक्ष आपस में मारपीट कर रहे हैं. इसी विवाद को सुलझाने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची थी जहां हमला हो गया.

पटना: बिहार में पुलिस की टीम पर हमला थमने का नाम नहीं ले रहा है. राजधानी पटना के मनेर में मंगलवार (26 दिसंबर) की शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद को सुलझाने गई पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया. पथराव किया जिससे पुलिस की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई. लोगों ने मनेर थाने के एसआई रंजीत कुमार की वर्दी फाड़ दी. इस मामले में आरजेडी नेता समेत पांच लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार पांच लोगों में आरजेडी नेता जय कुमार निराला, सिबु यादव, हरेंद्र कुमार, निशांत कुमार और सुमेरु यादव शामिल हैं. हालांकि जय कुमार निराला का आरजेडी में क्या पद इसके बारे में पता नहीं चल सका है. वहीं पुलिस अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. एफआईआर में और भी लोगों के नाम हैं. कुछ अज्ञात पर भी केस दर्ज किया गया है.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची थी पुलिस

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे श्रीरामनाथ चौधरी नाम के व्यक्ति ने मनेर थाना के सरकारी मोबाइल पर सूचना दी कि खासपुर में वर्तमान मुखिया बुधन यादव और पूर्व मुखिया प्रियंका कुमारी के पति जय कुमार निराला के बीच में मारपीट हो रही है. दोनों ओर से 40-50 की संख्या में महिला-पुरुष पत्थरबाजी कर रहे हैं. सूचना के आलोक में गश्ती दल के प्रभारी एसआई रंजीत कुमार पहुंचे. इसी क्रम में पूर्व मुखिया पति जय कुमार निराला एवं उसके समर्थकों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इसमें रंजीत कुमार एवं तीन गृहरक्षक बल जख्मी हुए हैं. इस घटना में पुलिस की वर्दी, जैकेट आदि को फाड़ दिया गया है. सरकारी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है.

दानापुर एसडीपीओ अभिनव धीमान ने बताया कि मनेर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खासपुर में दो गुटों के बीच मारपीट हो रही है. 40-50 लोग आपस में मारपीट कर रहे हैं. सूचना मिलने के बाद मनेर थाने के एसआई रंजीत कुमार घटनास्थल पर पहुंचे. उग्र भीड़ ने हमला कर दिया. पांच लोगों की गिरफ्तारी की गई है. अन्य लोगों की भी इसमें गिरफ्तारी की जाएगी. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है.

यह भी पढ़ें- Samastipur News: समस्तीपुर में पुलिस के डर से नदी में कूदा युवक, डूबने से मौत, परिजनों ने किया बवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget