एक्सप्लोरर

Patna News: पटना के नौबतपुर में युवक की हत्या, बदमाशों ने गोलियों से किया छलनी, दर्ज थे रंगदारी के केस

Patna Crime: पटना के नौबतपुर में युवक की हत्या को लेकर पुलिस का कहना है कि घटना में किसी गैंग का हाथ हो सकता है, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Bihar Patna Crime: बिहार के पटना में नौबतपुर में बुधवार की रात को अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात के बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए. मृतक की पहचान नवही गांव निवासी भगवान सिंह के पुत्र मोनू कुमार के रूप में हुई है. मोनू पर रंगदारी के दो मामले भी दर्ज थे. घटना की जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष रजनीश केसरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए.

सीने-पेट समेत तीन जगह मारी गोली
घटना के संबंध में बताया जाता है कि नवही निवासी मोनू शंभुकुडा के तीन अन्य लड़कों के साथ गांव के बाहर बैठा था. उसी बीच उसके साथ बैठे एक बदमाश अचानक उस पर पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. ग्रामीणों की मदद से मोनू को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल नौबतपुर लाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

उसे सीने,पेट समेत तीन गोली मारी गई थी.घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है. रेफरल अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार मोनू का हाथ भी टूटा हुआ था, इससे साफ पता चलता है कि गोली मारने से पहले मोनू के साथ मारपीट भी हुई थी.

‘घटना में किसी गैंग का हाथ हो सकता है’
थानाध्यक्ष रजनीश केसरी ने बताया कि घटना में किसी गैंग का हाथ हो सकता है. घटना को क्यों अंजाम दिया गया इसकी जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं मृतक मोनू पर भी बिहटा और नौबतपुर थाने में पूर्व से मामले दर्ज है. पुलिस उस युवक की भी तलाश कर रही है जो मोनू को घर से बुलाकर लेकर गया था. इसके अलावा अपराधियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा.

शव देख बेहोश हुई पत्नी, मचा कोहराम
इधर, हत्या की घटना के बाद मोनू के घर में कोहराम मच गया है. मोनू की मौत की सूचना पर अस्पताल पहुंची पत्नी शव को देखकर बेहोश हो गई.

मामले पर क्या बोले डीएसपी?
डीएसपी दीपक ने कहा कि मोनु नामक व्यक्ति की मौत हुई है. जांच में पता चला है कि वह रात में साथियों के साथ बगीचा में बैठा हुआ था. इस दौरान आपसी वर्चस्व में गोली चली और हत्या कर दी गई. मृतक का आपराधिक इतिहास रहा है. उसके ऊपर बिहटा ओर नौबतपुर में रंगदारी सहित कई मामले दर्ज है. घटना में मनिक गैंग का हाथ हो सकता है. घटना को क्यों अंजाम दिया गया, इसकी जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को पकड़ कर मामले का खुलासा किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Bihar: बिहार के DGP ने बिना नाम लिए JDU विधायक पर कसा तंज, कहा- ‘महिला के गाल पर…’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
अजब-गजब: बिहार में रेल लाइन से तार काट ले गए चोर, फेल हो गया सिस्टम, घंटों रुकी रहीं ट्रेनें
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
'प्रशांत किशोर कोई चुनौती नहीं...', बांकीपुर उपचुनाव में तेजस्वी यादव की प्रत्याशी का बड़ा बयान
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: प्रशांत किशोर इस दिन भरेंगे नामांकन, पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं PK

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM Modi Australia Visit: PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
PM मोदी ने क्रिकेट मैच, टॉस की क्यों की बात? ऑस्ट्रेलियाई पीएम अल्बनीज़ भी हंसी नहीं रोक पाए
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
प्रशांत किशोर के लिए चुनाव प्रचार करेंगे CM विजय थलपति? बांकीपुर में पलट सकती है बाजी!
क्या अजय देवगन की Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
क्या Dhamaal 4 के बाद आने वाली है 'धमाल 5'? फ्रेंचाइजी के पांचवे पार्ट को लेकर आया बड़ा अपडेट
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
IND vs ENG 4th T20I: 14 साल में पहली बार टूट सकता है टीम इंडिया का रिकॉर्ड, चौथे टी20 में सीरीज बचाने की चुनौती
Weather Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Dream Science: क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
क्या अंधों को भी आते हैं सपने? जो बचपन से नहीं देख सकते वो सपने में क्या देखते होंगे- यहां जानिए
Vitamin Deficiency Symptoms: क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
क्या पूरी नींद लेने के बाद भी छाई रहती है थकान? इग्नोर किया तो हो सकती है गंभीर बीमारी!
Embed widget