एक्सप्लोरर

पटना में कॉमन फैसिलिटी सेंटर से संवरेगी युवाओं की जिंदगी, एक ही छत के नीचे मिलेंगी सारी सुविधाएं, कब होगा तैयार?

Patna News: कॉमन फैसिलिटी सेंटर में पहले तल पर कन्विनियंस स्टोर, जनरल शॉप, स्टेशनरी शॉप, सैलून जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी. दूसरे तल पर 'दीदी की रसोई', किचन एंड स्टोर और ओपन एयर कैफे बनाया जा रहा है.

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा प्रगति यात्रा के दौरान पटना में की गई घोषणाएं अब पूरी तरह से सरजमीं पर उतरने लगी हैं. स्मार्ट सिटी योजना के तहत किए गए प्रमुख प्रावधानों में से एक, कॉमन फैसिलिटी सेंटर जल्दी ही शुरू होने जा रहा है. पटना के मीठापुर मेट्रो स्टेशन के पास यह सुविधा युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगी. 

30 करोड़ रुपये की लागत से 26 हजार वर्गफुट क्षेत्र में बन रहा कॉमन फैसिलिटी सेंटर अब अपने अंतिम चरण में है.पटना स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने इस सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर पोस्ट ऑफिस, नगर निगम कार्यालय, बैंक, ओपन एयर थिएटर, एटीएम और पब्लिक कोर्टयार्ड का निर्माण कराया है, जो जून 2025 तक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा.

बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात
जी प्लस 2 बिल्डिंग के चारों ब्लॉक बनकर जल्द तैयार हो जाएंगे, जिसके बाद युवाओं को विभिन्न तरह की सुविधाएं मिलेंगी. इस बिल्डिंग में अत्याधुनिक सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध कराई जाएंगी. इसके निर्माण से आम लोगों के साथ-साथ युवाओं को काफी मदद मिलेगी.

पढ़ाई से लेकर सुविधाएं एक ही छत के नीचे
पहले तल पर युवाओं की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कन्विनियंस स्टोर, जनरल शॉप, स्टेशनरी शॉप, सैलून और ब्यूटी पार्लर जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी. वहीं, दूसरे तल पर 'दीदी की रसोई', किचन एंड स्टोर और एक खूबसूरत ओपन एयर कैफे बनाया जा रहा है. हर मंजिल पर महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग टॉयलेट की व्यवस्था की गई है. इसके अलावा दो हाई-स्पीड लिफ्ट और सीढ़ियां, एक जिम और एक छोटा शॉपिंग मॉल भी बनकर तैयार है. खास बात यह है कि पूरे परिसर में हरियाली और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया है.

आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का भी विस्तार
7.49 करोड़ रुपये की लागत से तैयार यह बिल्डिंग न केवल सुविधाओं से भरपूर है बल्कि इसके चारों ओर का पूरा इलाका भी आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर से सुसज्जित किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत 25 मीटर राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) पर 5.79 करोड़ रुपये की लागत से पीक्यूसी (पीक्यूसी) रोड का निर्माण किया गया है. इस हिस्से में कॉमन सर्विस सेंटर के सामने स्टॉर्म ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट भी बनाए गए हैं ताकि पानी निकासी और अन्य जरूरी सेवाएं बाधित न हो. इसी तरह चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट के सामने 6.54 करोड़ रुपये की लागत से 15.3 मीटर राइट ऑफ वे पर पीक्यूसी रोड तैयार किया गया है, जिसमें स्टॉर्म ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट की व्यवस्था की गई है.

वहीं चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के सामने भी 15.3 मीटर राइट ऑफ वे पर 7.11 करोड़ रुपये की लागत से सड़क, स्टॉर्म ड्रेन और यूटिलिटी डक्ट का निर्माण हुआ है. कॉमन सर्विस बिल्डिंग के चारों ओर के पूरे साइट का विकास कार्य 1.43 करोड़ रुपये में कराया गया है, जिसमें सौंदर्यीकरण, फुटपाथ और यातायात सुविधाएं शामिल है. इसके अतिरिक्त, 1.61 करोड़ रुपये से जलापूर्ति प्रणाली का निर्माण किया गया है, जिससे पानी की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

पटना के एजुकेशनल हब को मिलेगी नई पहचान
इस फैसिलिटी सेंटर से विशेष रूप से उन युवाओं को लाभ मिलेगा, जो आसपास के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों जैसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी (निफ्ट), चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (सीएनएलयू), आर्यभट्ट ज्ञान यूनिवर्सिटी (एकेयू), मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय, नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी के पटना परिसर और चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में पढ़ते हैं. एक ही जगह पर रोजमर्रा की जरूरतें पूरी होने से उन्हें समय और संसाधनों की बचत होगी.

मीठापुर का यह इलाका सड़क और मेट्रो दोनों से जुड़ा हुआ है, जिससे यहां आना-जाना बेहद आसान होगा. दूसरे राज्यों से आने वाले युवाओं को अब पटना में एक ऐसा सेंटर मिलेगा, जहां वे आरामदायक और सुविधाजनक वातावरण में पढ़ाई और जीवन जी सकेंगे. इस योजना से युवाओं को काफी सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: बिहार के युवाओं के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग में नौकरी पाने का सुनहरा मौका, 1249 नए पदों पर होगी भर्ती

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
'उनके मार्गदर्शन में बढ़ूंगा आगे...' विधानसभा सत्र से पहले निशांत कुमार ने स्पीकर से लिया आशीर्वाद
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
बांकीपुर उपचुनाव: RJD नेता का बीजेपी पर हमला, 'भ्रम में मत रहना, अभी तो घंटी...'
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस

वीडियोज

Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget