एक्सप्लोरर

'ये कौन प्राणी...', लॉरेंस बिश्नोई पर फिर आया पप्पू यादव का रिएक्शन, अब सीधा सरकार पर किया हमला

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव ने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है. सरकार चाहती है कि पप्पू यादव खत्म हो. केंद्र पर हमला करते हुए कहा कि आपकी सुरक्षा मुझे नहीं चाहिए, जिसको मारना है आकर मार दो.

Pappu Yadav News: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव को हाल ही में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के एक सदस्य की ओर से फोन कॉल कर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी गई थी. धमकी मिलने के बाद पप्पू यादव अपनी सुरक्षा बढ़ाने की मांग केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से कर चुके हैं. अब पप्पू यादव ने एक बार फिर लॉरेंस बिश्नोई पर रिएक्शन दिया है. मंगलवार (29 अक्टूबर) को मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर यह कह दिया कि ये कौन प्राणी है?

पप्पू यादव से सवाल पूछा गया था कि लॉरेंस बिश्नोई जेल के अंदर है. जेल से कैसे सब ऑपरेट हो रहा है? इस पर पप्पू यादव ने कहा, "मुझे नहीं पता ये कौन प्राणी है. दुनिया में कैसे क्या हो रहा ये तो सरकार न समझेगी. सरकार गंभीर नहीं है. सरकार चाहती है कि पप्पू यादव खत्म हो. सिरदर्दी है उनके लिए. मैं सरकार से भीख नहीं मांगूंगा. कानून के तहत उनको (केंद्र सरकार) बताना था कि ऐसी-ऐसी (जान से मारने की धमकी वाले कॉल के बारे में) घटना है देख लीजिए."

पप्पू यादव बोले- 'हाथी चले बाजार...'

धमकी देने वालों को लेकर पप्पू यादव ने कहा, "हाथी चले बाजार कुत्ता भौंके हजार. मैंने चिट्ठी लिख दी है. जो सुरक्षा मुझे अभी दी गई है इसको भी हटा लिया जाए. मैंने लिख दिया कि आपकी सुरक्षा मुझे नहीं चाहिए. जिसको मारना है आकर मार दो, लेकिन सच्चाई के रास्ते नहीं हटूंगा. सदन और सदन के बाहर जो आम लोगों की जिम्मेदारी मुझे दी गई है वो काम करूंगा." 

'हम कहां बाप-बाप करते हैं'

पप्पू यादव ने कहा, "इस देश की जनता मेरे लिए भगवान है. इंसान नहीं मानता हूं. उसकी मदद मरते दम तक करूंगा. मेरा किसी से निजी झगड़ा नहीं है. मैं किसी की निजी जिंदगी में नहीं जाता हूं. देश के हर नागरिक पर संकट आता है तो मैं वहां जाता हूं." धमकी देने वालों को पप्पू यादव ने जवाब दिया कि, "आज से हमको फोन थोड़े आ रहा है. बचपन से ही मारने की धमकी आ रही है. हम कहां बाप-बाप करते हैं."

यह भी पढ़ें- Pashupati Paras: पशुपति पारस की पार्टी को राहत, भवन खाली करने के मामले में पटना हाई कोर्ट ने लगाया स्टे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
Watch: पप्पू यादव पर हमला! समर्थकों ने की आरोपी की धुनाई
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
चाकू से हमले के बाद पप्पू यादव की पहली प्रतिक्रिया, कहा- मैं बच गया लेकिन...
Patna: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
पटना: विमल कुमार हत्याकांड पर बवाल, शव लेकर सड़क पर उतरे बिहार के EO
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत
'बिहार में शराबबंदी का CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, दिए ये संकेत

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget