एक्सप्लोरर

Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर लालू यादव का बड़ा बयान, तेजस्वी ने क्या कहा? जानिए

Kashmir Terror Attack: आतंकी हमले को लेकर तेजस्वी यादव ने सरकार से स्पष्ट समय-सीमा के साथ एक तेज, पारदर्शी और गहन जांच करने की मांग की है. रोहिणी आचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी है.

Jammu Kashmir Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर लगातार अलग-अलग दल से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बिहार के तमाम नेताओं ने इस घटना पर शोक जताया है. इसी क्रम में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) ने बड़ा बयान दिया है. मंगलवार (22 अप्रैल, 2025) की रात लालू यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए ना सिर्फ शोक जताया बल्कि केंद्र सरकार से बड़ी मांग कर दी.

लालू यादव ने एक्स पर लिखा, "पहलगाम में निर्दोष और निहत्थे पर्यटकों पर बर्बर आतंकी कारवाई से पूरा देश आहत है. ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है कि दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को संबल दे. केंद्र सरकार से आग्रह करूंगा कि त्वरित कारवाई करते हुए एक सख्त संदेश दें ताकि भविष्य में किसी भी भारतीय नागरिक की जान बर्बर हिंसा की भेंट न चढ़े."

तेजस्वी बोले- क्रूर हमला कर जान लेना कहीं से मानवता नहीं

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने घटना पर एक्स के जरिए कहा, "पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले से स्तब्ध और व्यथित हूं. निर्दोष लोगों पर इस तरह के क्रूर हमला कर जान लेना कहीं से मानवता नहीं है. इस अति पीड़ादायक, दुखद, अंधकारमय और विकराल समय में हम सभी भारतीय एकजुटता के साथ पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए खड़े हैं."

तेजस्वी ने आगे कहा, "कोई भी शब्द आपके दर्द को कम नहीं कर सकता लेकिन हमारे विचार, प्रार्थनाए और संबल आपके साथ हैं. हमारे समाज में हिंसा और आतंकवाद का कोई स्थान नहीं है. इस जघन्य अपराध और बर्बर हिंसा के जिम्मेवार आतंकी संगठनों और आतंकियों को उनके कुकृत्यों के लिए कानून की पूरी ताकत के साथ कठोर से कठोर सजा देनी चाहिए. मैं सरकार से स्पष्ट समय-सीमा के साथ एक तेज, पारदर्शी और गहन जांच करने का आह्वान करता हूं."

उधर दूसरी ओर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक्स पर लिखा, "जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में सैलानियों पर हुआ आतंकी हमले की घटना निंदनीय, अति दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण है. मृतकों को मेरी श्रद्धांजलि. मृतकों के शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदनाएं व घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना. इस जघन्य, बर्बरतापूर्ण आतंकी हमले से ही साबित होता है कि जम्मू-कश्मीर में हालात सामान्य होने के केंद्र सरकार के तमाम दावे खोखले हैं. आतंकवाद से पूरी सख्ती से निपटे जाने की जरूरत है. आतंकियों की घुसपैठ एवं आतंकी घटनाओं को रोकने में केंद्र सरकार विफल रही है."

यह भी पढ़ें- Pahalgam Terror Attack: पहलगाम आतंकी हमले पर CM नीतीश ने जताया दुख, BJP बोली- 'गोली मारने वालों को…'

सक्रिय पत्रकारिता में अजीत कुमार लगभग 10 वर्षों से कार्यरत हैं. वर्ष 2016 में दैनिक जागरण समाचार-पत्र से इन्होंने ट्रेनी सब-एडिटर के रूप में अपनी पारी की शुरुआत पटना से की. देश के कई बड़े मीडिया संस्थानों में इन्होंने अपनी सेवाएं दी हैं, जिनमें दैनिक जागरण, ईटीवी भारत, दैनिक भास्कर आदि शामिल हैं.

वर्तमान में इनका कार्यक्षेत्र बिहार है और ये एबीपी लाइव में 'चीफ कॉपी एडिटर' के पद पर कार्यरत हैं. एबीपी डिजिटल के बिहार सेक्शन को लीड करते हैं. बिहार की खबरों पर इनकी पैनी नजर रहती है चाहे वह राजनीतिक घटनाक्रम से जुड़ी हुई खबरें हों या फिर अपराध या अन्य सामाजिक सरोकार की. खबरों को एंगल देने में और हेडिंग बनाने में महारथ हासिल है.

सही समय पर निष्पक्ष रूप से कई समाचार इनके प्रकाशित हो चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज भी शामिल हैं. पत्रकारिता में इन्होंने स्नातक के साथ परास्नातक तक की पढ़ाई की है. इनसे ajeetk@abpnetwork.com पर संपर्क किया जा सकता है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
बांकीपुर उपचुनाव की हलचल तेज, आज नामांकन भरेंगे RJD और BJP उम्मीदवार, बड़े नेताओं की रहेगी मौजूदगी
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
लालू परिवार का झगड़ा बढ़ा! रोहिणी आचार्य ने संजय यादव पर साधा निशाना, दी ये चुनौती
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
भरत तिवारी केस: दर्ज होंगे गवाहों के बयान, भेजा जाने लगा समन, रिटायर्ड जज बोले- 'जांच का पहला…'
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट
बिहार के 6 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट, पटना में छाए काले बादल, मौसम को लेकर आया IMD का अपडेट

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
LIVE: मानसून का कहर, मुंबई पानी-पानी, दिल्ली-गुरुग्राम में जाम, हिमाचल में बादल फटने से आई बाढ़
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
दिल्ली में स्कूलों के बाहर बेचा सिगरेट या गुटखा तो खैर नहीं, हाई कोर्ट ने लगाई रोक
IND Vs ZIM T20 Series 2026: IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
IPL 2026 के चार मैच में 0 विकेट, जिम्बाब्वे दौरे के लिए भारतीय टीम में किया गया शामिल, कौन है ये गेंदबाज?
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
Explained: PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में प्रम्बानन मंदिर घूमे, ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
PM मोदी के दौरे से भारत को क्या मिला? इंडोनेशिया में ब्रह्मोस और मलक्का समेत कौन से समझौते हुए?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Video: 'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
'पैर नकली लेकिन भक्ति सच्ची' कृत्रिम पैरों से महिला ने पूरी की अमरनाथ यात्रा- वीडियो वायरल
Embed widget