एक्सप्लोरर

बिहारः PMCH में लगा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, अब लोगों को नहीं भटकना होगी इधर-उधर

पीएमसीएच के अधीक्षक इंदु शेखर ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में हर दिन 700 से 800 सिलिंडर की खपत है और इसकी आपूर्ति बाहर से होती है. पीएमसीएच के लिए अब राहत वाली बात यह है कि ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद पीएमसीएच में ऑक्सीजन का संकट खत्म हो जाएगा.

पटनाः बिहार के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच में शुक्रवार को ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट का उद्घाटन किया गया. अब इस प्लांट से 50 सिलिंडर हर दिन पीएमसीएच को मिलेंगे. यह पहला ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट है जिसे पटना के पीएमसीएच में लगाया जा रहा है. अब वैसे मरीज जिन्हें ऑक्सीजन समय पर नहीं मिल पाता था वैसे मरीजों को थोड़ी राहत जरूरी मिलने वाली है.

दरअसल, कोरोना संक्रमण से मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है. इसकी वजह से ऑक्सीजन की भारी किल्लत भी देखी जा रही है. अस्पताल अधीक्षक इंदु शेखर ठाकुर ने कहा कि पीएमसीएच में लिंडा कंपनी की तरफ से ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट का काम शुरू हो गया है. इस महीने के अंत तक या जून के पहले वीक में यह काम करना शुरू कर देगा.

पीएमसीएच में हर दिन 700-800 सिलिंडर की खपत

उन्होंने कहा कि इसके बाद पीएमसीएच में ऑक्सीजन की कमी खत्म हो जाएगी और बाहर से ऑक्सीजन सिलिंडर की मदद नहीं ली जाएगी. इंदु शेखर ठाकुर ने यह भी कहा कि हर दिन 700 से 800 सिलिंडर की खपत है और इसकी आपूर्ति बाहर से होती है. पीएमसीएच के लिए अब राहत वाली बात यह है कि ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद पीएमसीएच में ऑक्सीजन का संकट खत्म हो जाएगा.

गौरतलब हो कि हर जगह ऑक्सीजन की मारामारी है. इस आपदा के समय में तो कई लोगों ने अवसर समझकर ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने लगे. लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जा रही है इसके बाद भी लोग इसकी कालाबाजारी को रोक नहीं रहे. ऐसे लोगों को मानवता के नाते मरीजों की मदद करनी चाहिए.

यह भी पढ़ें- 

बिहारः केंद्र ने रेमडेसिविर का कोटा बढ़ाया, 15 जगहों पर लग रहा ऑक्सीजन जेनरेशन प्लांट, देखें लिस्ट

Bihar Lockdown: कैमूर में प्रशासन सख्त, नियम तोड़ने वालों को पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Samastipur Jamui Case Live: 'जमुई और समस्तीपुर में बेटियों से अपराध के लिए ज्ञानेश जिम्मेदार', बोले पप्पू यादव
'जमुई और समस्तीपुर में बेटियों से अपराध के लिए ज्ञानेश जिम्मेदार', बोले पप्पू यादव
SIR पर भड़के मुकेश सहनी, '…तो ज्ञानेश कुमार को हम गोली मार दें'
SIR पर भड़के मुकेश सहनी, '…तो ज्ञानेश कुमार को हम गोली मार दें'
नालंदा में खुले नाले में गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, तड़पकर हुई मौत
नालंदा में खुले नाले में गिरी 2 साल की मासूम बच्ची, तड़पकर हुई मौत
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी
बिहार में डर खत्म! जमुई और समस्तीपुर के बाद मधेपुरा में छात्राओं से बदसलूकी

वीडियोज

नए वीडियो में आखिरी पलों का राज !
EC में 'बगावत' का 'संपूर्ण सत्य'
UPI बारकोड रखकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
क्या विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोप सही?
जेल, इस्तीफा...Gyanesh Kumar पर होगा एक्शन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
ईरान की टॉप लीडरशिप में दो फाड़, किस वजह से पड़ी दरार, खुल गया राज
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
राहुल गांधी ने उठाया OBC छात्रों का मुद्दा, CM मोहन यादव को लिखा पत्र
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
B-1 बॉम्बर से सलामी, प्रोटोकॉल तोड़ खुद रिसीव किया, शी से ट्रंप आखिर चाहते क्या हैं?
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
ऑस्ट्रेलिया ने अचानक बदला ODI कप्तान, जानें किसने ली पैट कमिंस की जगह
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'जयंती 2' का बॉक्स ऑफिस धमाका, बनी 2026 की सातवीं हाइएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर चुनाव आयोग से बोला सुप्रीम कोर्ट
'कब तक होगा फैसला, समय बताएं', TMC के मामले पर EC से बोला सुप्रीम कोर्ट
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
चक्रवाती तूफान अर्नब भारत से टकराया, ये राज्य प्रभावित, कई पुल टूटे, NH-326 बंद
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
अखिलेश के सियासी सफर में कितनी मददगार रहीं यात्राएं? कभी बने सीएम तो कभी बढ़ी सीट
Embed widget